दीपिका पादुकोण मेट गाला 2026 में नहीं होंगी शामिल, सामने आई बड़ी वजह

दीपिका पादुकोण हाल ही में शाहरुख खान के साथ केप टाउन में शूटिंग की तस्वीरों के सामने आने के बाद फिर से चर्चा में आ गईं. कुछ लोगों ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो की तारीफ की, तो वहीं बाकी लोगों ने बॉलीवुड के “किंग और क्वीन” के दोबारा साथ आने का जश्न मनाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मेट गाला 2026 का हिस्सा नहीं बनेंगी दीपिका

दीपिका पादुकोण हाल ही में शाहरुख खान के साथ केप टाउन में शूटिंग की तस्वीरों के सामने आने के बाद फिर से चर्चा में आ गईं. कुछ लोगों ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो की तारीफ की, तो वहीं बाकी लोगों ने बॉलीवुड के “किंग और क्वीन” के दोबारा साथ आने का जश्न मनाया. लेकिन एक बात साफ दिखी- अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं. इसी बीच सवाल था कि क्या वह इस साल मेट गाला में शामिल होंगी?

मेट गाला में नहीं शामिल होंगी दीपिका

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों ने साफ किया है कि दीपिका पादुकोण इस साल मेट गाला में शामिल नहीं होंगी. सूत्र के अनुसार, “उनकी प्राथमिकता हमेशा से फिल्में रही हैं और अभी भी वही हैं. ‘किंग' इस साल के अंत में रिलीज़ होने वाली है और ‘राका' अगले साल रिलीज़ होगी, इसलिए फिलहाल उनका फोकस इन दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी करने पर है.”

क्या है वजह?

दुनियाभर के दर्शक इस साल उनके आइकॉनिक लुक्स को मिस करेंगे, लेकिन देश की दो बड़ी फिल्मों की शूटिंग चल रही होने के कारण दीपिका अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स निभाने में व्यस्त हैं. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि फिल्म ‘राका' में दीपिका का अहम रोल है और उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें उनका भव्य एंट्री सीन और अल्लू अर्जुन के साथ एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस भी शामिल है. वहीं, ‘किंग' के सेट से शाहरुख खान और दीपिका की कुछ लीक तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है.

Featured Video Of The Day
Assembly Election Results 2026: Assam में BJP की हैट्रिक, Himanta ने कही ये बात | Syed Suhail