दीपिका पादुकोण ने शेयर किया बेटी के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट, बताया न्यू बॉर्न बेटी की वो बातें' जो उन्हें हैं पसंद

दीपिका पादुकोण ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'नवजात शिशु के बारे में ऐसी बातें जो दिल खुश कर देती हैं' उनके बारे में बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दीपिका पादुकोण का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

Deepika Padukone Latest Instagram Post: सिंघम अगेन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बेटी दुआ पादुकोण सिंह की मां बनने के बाद अपनी मदरहुड जर्नी को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं. इसी बीच उन्होंने एक प्रूफ फैंस के साथ शेयर किया और बताया कि न्यू बॉर्न की उन चीजों के बारे में बताया है, जो उन्हें पसंद आती हैं. वहीं पोस्ट को उन्होंने पति रणवीर सिंह के साथ शेयर किया है, जिसके जरिए फैंस को उनकी बेटी के साथ पलों की एक झलक देखने को मिल रही है. 

वीडियो में आठ चीजों के बारे में बताया गया है, जो एक न्यूबॉर्न बेबी करता है, जिसमें पहला "उनका पूरा हाथ मां की एक उंगली को पकड़ना. दूसरा "मुंह खोलकर सोना", तीसरा "जब वे जागने की कोशिश करते हैं तो वे कैसे अपनी बॉडी को खींचते हैं", चौथा "भूख लगने पर वे कैसे किसी भी चीज को चूसते हैं", पांचवा "न्यू बॉर्न का सिकुड़ना",छठा "अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर रखकर सोना", सातवां "वे कैसे आपके पेट पर पूरी तरह सिकुड़कर लेट जाते हैं", और आठवां "जिस तरह से वे किसी भी चीज और हर चीज के बीच सो जाते हैं."

इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन नहीं दिया है. लेकिन यह वीडियो फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है. गौरतलब है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए उसके नाम दुआ पादुकोण सिंह का खुलासा किया था. वहीं दीवाली पर उन्होंने नाम का मतलब बताते हुए कहा कि दुआ का मतलब प्रार्थना. क्योंकि वह हमारी प्रार्थना का जवाब है. 

Advertisement

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण हाल ही में सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आई हैं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है. 

Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav