Kalki 2 के सीक्वल में नहीं होंगी Deepika Padukone, 'स्पिरिट' के बाद हाथ से निकली साउथ की दूसरी फिल्म

प्रभास की कल्कि 2898 एडी के सीक्वल का हिस्सा दीपिका पादुकोण नहीं होगी. मेकर्स ने इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Deepika Padukone Dropped From Kalki 2: दीपिका पादुकोण के हाथ से निकला कल्कि 2898 एडी का सीक्वल
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण ने पठान, जवान और कल्कि 2898 एडी (Kalki 2) जैसी फिल्मों के जरिये सिनेमा जगत में धूम मचा डाली थी. इन फिल्मों ने बतौर नायिका उनके कद को बढ़ाने का काम किया था. प्रभास की कल्कि 2898 एडी के बाद से तो उन्हें साउथ से लगातार एक के बाद एक बड़े ऑफर आ रहे थे. अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म भी इसी कड़ी का एक हिस्सा थी. लेकिन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के फैन्स के लिए अब एक अच्छी खबर नहीं आई है. कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फिल्म में नहीं होने का ऐलान कर दिया है.

क्या बोले मेकर्स?

कल्कि 2898 एडी से जुड़ी वैजयंती मूवीज ने एक्स पर लिखा है, 'यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादिकोण 'कल्कि 2898 एडी' (Deepika Padukone Kalki 2) के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. काफी विचार-विमर्श के बाद, हमने अलग होने का फैसला किया है. पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम कोई साझेदारी नहीं कर पाए और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं अधिक की हकदार है. हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं.'

कल्कि 2898 एडी का बजट और कलेक्शन

कल्कि 2898 एडी साल 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन किया था. फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दिशा पाटनी नजर आए थे. फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये था जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1100 करोड़ रुपये का कलेक्शनक किया था. इस तरह कल्कि 2898 एडी दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Agriculture Crisis: बारिश से लहसुन की फसल तबाह, किसानों का दर्द, क्या हैं अब मांगें?। Top News। NDTV
Topics mentioned in this article