नौकरानी के रोल से किया डेब्यू, लोग बोले गलती कर रही हो लेकिन इसी गलती ने बदल दी जिंदगी, आज करोड़ों में है कमाई

जिस एक्ट्रेस की बात हम कर रहे हैं उनकी ये पहली फिल्म सलमान खान के साथ थी. वह इस फिल्म को लेकर इतनी कॉन्फिडेंट और खुश थीं कि मेड के रोल में भी अपने लिए बड़ा मौका देख रही थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कुब्रा सैत ने सलमान खान की फिल्म से डेब्यू किया था.
Social Media
नई दिल्ली:

'सेक्रेड गेम्स', 'रेडी, 'गली बॉय' जैसी वेबसीरीज और फिल्मों में काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री कुब्रा सैत ने ‘रेडी' के किरदार को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि फिल्म में उनके रोल को खास बनाने का आइडिया सुपरस्टार सलमान खान का था. सोमवार 11 मई को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी बात करती नजर आईं. उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘रेडी' मिलने का एक्सपीरियंस शेयर किया. इस फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया था और इसमें सलमान खान लीड रोल में थे.

कुब्रा ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए छोटे काले रंग की ड्रेस पहनकर ऑडिशन दिया था और अनीस बज्मी की मंजूरी का इंतजार था. शुरुआत में फिल्म में उनके कोई डायलॉग नहीं थे और उन्हें एक नौकरानी का किरदार मिला था. लेकिन, बाद में सलमान खान ने सजेशन दिया कि उनके किरदार को टूटी-फूटी इंग्लिश बोलने वाली मेड बनाया जाए, जिससे उनका रोल खास बन गया.

एक्ट्रेस ने कहा, ''यह वही ऑडिशन था, जिसमें मैंने छोटी ब्लैक ड्रेस पहनी थी और अनीस बज्मी के ऑफिस में उनके 'हां' कहने का इंतजार कर रही थी. इस ऑडिशन में मुझे फिल्म 'रेडी' में एक मेड का रोल मिलने वाला था और मैं इसे लेकर बहुत एक्साइटेड थी. इस फिल्म को करते समय मेरे अंदर बहुत सेल्फ कॉन्फिडेंस था क्योंकि यह मेरे लिए बिल्कुल नया एक्सपीरियंस था.''

उन्होंने कहा, ''मैंने इससे पहले कभी फिल्म नहीं की थी. फिल्म में मेरे लिए कोई डायलॉग नहीं था. फिर सलमान खान ने कहा, 'क्यों न इसे ऐसी मेड बनाया जाए जो टूटी-फूटी भाषा, खासकर टूटी-फूटी इंग्लिश बोलती हो?' अनीस सर को यह आइडिया बहुत पसंद आया और तभी मुझे फिल्म में डायलॉग मिले.''

Advertisement

यह भी पढ़ें: 300 करोड़ बजट, हीरो साउथ का टॉप स्टार, हीरोइन फिल्मी खानदान की शहजादी, 18 मई को रिलीज हो रहा ट्रेलर

उन्होंने आगे कहा, ''हर किसी ने मुझसे कहा कि 'रेडी' जैसा रोल करके मैं पागलपन कर रही हूं और बहुत जल्दबाजी दिखा रही हूं. अगर मैंने 'रेडी' नहीं की होती, अगर मैं इतना पागलपन नहीं दिखाती, तो मैं कभी 'कुकू' नहीं बन पाती. कभी ‘न' मत कहो. कोई रोल छोटा नहीं होता, सिर्फ अभिनेता छोटे होते हैं. यह जिंदगीभर की सीख है."
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Trisha Krishnan: थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ के बीच फंसी तृषा कृष्णन, मची अफरा-तफरी 

Featured Video Of The Day
ऑकलैंड में पीएम मोदी ने सुनाया ये किस्सा!
Topics mentioned in this article
Kubbra Sait
Salman Khan
Ready Film
Anees Bazmee
Kubbra Sait Movies
Kubbra Sait Instagram
Kubbra Sait Age
Kubbra Sait Net Worth