लता मंगेशकर का 35 साल पुराना गाना, दाउद इब्राहिम के भाई ने लिखे थे बोल, गाने में मुंबई की 12 सड़कों के थे नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से होने की बातें कई बार हुई हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेरर का दूसरा नाम रहे दाउद इब्राहिम के भाई ने हिंदी फिल्म के लिए गाना लिखा था. पढ़ें स्टोरी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दाउद इब्राहिम के भाई ने लिखा था सलमान खान और रवीना टंडन का गाना!
Social Media
नई दिल्ली:

हेडलाइन में दाउद इब्राहिम का नाम पढ़ने के बाद आपको लग रहा होगा कि हम आपको क्राइम से जुड़ी कोई कहानी बताने जा रहे हैं लेकिन ये कहानी क्राइम या किसी गैंग की नहीं बल्कि फिल्म के एक गाने की है. वो गाना जिसे सुनकर मुंबई से जुड़ी यादें ताजा हो जाती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पूरे मुंबई शहर को बखूबी नापा गया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में एक दो या तीन नहीं बल्कि मुंबई की 12 सड़कों के नाम लिए गए थे.

किस गाने में था मुंबई की 14 सड़कों का नाम?

साल 1991 में 'पत्थर के फूल' नाम से एक फिल्म आई थी. इस फिल्म में एक गाना था 'तुमसे जो देखते ही प्यार हुआ' इस गाने के लिरिक्स गाना पॉपुलर होने के चलते तो सुर्खियों में थे ही. दाउद इब्राहिम का नाम जुड़ने से इसे लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई. दरअसल दाउद इब्राहिम के भाई इस गाने को लिखने वालों की टीम में शामिल थे. इस गाने के राइटर्स को लेकर अगर आप गूगल सर्च करें तो इसके लेखकों में देव कोहली और रविंदर रावल का नाम आता है. वहीं कुछ सोर्सेज (एप्पल म्यूजिक) में नूर कास्कर का भी जिक्र है. नूर, दाउद के भाई थे.

1991 की हिट फिल्म थी पत्थर के फूल 

पत्थर के फूल (1991) एक एक्शन-रोमांस फिल्म है. अनंत बलानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को जी.पी.सिप्पी और विवेक वासवानी ने प्रोड्यूस किया. कहानी एक पुलिस अधिकारी और एक लड़की के प्यार की है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही और 1991 की हिट फिल्मों में शुमार हुई. यह रवीना टंडन की डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म में 13 गाने थे जिनमें पॉपुलर हुए 'कभी तू छलिया लगता है', 'तुमसे जो देखते ही प्यार हुआ', 'सजना तेरे बिना क्या जीना' शामिल हैं. 

बात करें 'तुमसे जो देखते ही प्यार हुआ' की तो इस गाने को लता मंगेशकर और एस.पी. बालासुब्रमण्यम जैसे लीजेंड्री सिंगर्स ने आवाज दी थी. एस.पी.बालासुब्रमण्यम की आवाज सलमान खान पर खूब सूट करती थी. इस गाने में भी वही जादू खूब काम आया.

Advertisement

इस गाने की खासियत

इस गाने में मुंबई की सड़कों के नामों का खूबसूरत जिक्र है – लिंकिंग रोड, वार्डन रोड, कैडल रोड, पेडर रोड, टर्नर रोड, कार्टर रोड, चर्नी रोड इस तरह इस गाने में मुंबई की 12 सड़कों के नाम गिनाए हए हैं. यह 90 के दशक की साफ-सुथरी और कम भीड़ वाली मुंबई की यादें ताजा करता है. गाने का म्यूजिक हल्का-फुल्का और रोमांटिक है जो दिल को छू जाता है.

यह भी पढ़ें: 380 फिल्मों में बना विलेन, जब हीरोइन के साथ फरमाया रोमांस तो धर्मेंद्र-जितेंद्र फेल, 55 साल पुराना गाना आज भी हिट, मोहम्मद रफी की आवाज ने बनाया खास

Advertisement
Featured Video Of The Day
रोशिबिना देवी का EXCLUSIVE INTERVIEW, एशियाई खेलों में मणिपुरी खिलाड़ी की हैट्रिक!
Topics mentioned in this article
Noor Kaskar Death Reason
Dawood Ibrahim
Salman Khan
Raveena Tandon
Entertainment