बॉलीवुड के गलियारों में फिलहाल दो नई लव बर्ड्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. ये कोई और नहीं बल्कि अपने स्लो मोशन डांस और अंतरंगी अंदाज के जरिए फैंस के दिल में खास जगह रखने वाले राघव जुयाल हैं. उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फेमस कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस निहारिका के साथ कुछ कोजी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में राघव निहारिका के साथ बेहद करीब नजर आ रहे हैं. दोनों की मुस्कुराहट, एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज और कैप्शन में केवल रेड हार्ट और स्टार इमोजी ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. अब हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी है?
तस्वीरों ने बढ़ाई डेटिंग की अटकलें
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में निहारिका लाल स्वेटशर्ट में नजर आ रही हैं, जबकि राघव ग्रे जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं. एक फोटो में राघव, निहारिका को पीछे से गले लगाए हुए हैं और दोनों कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. बस यही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने डेटिंग की अटकलें लगानी शुरू कर दीं. कई यूजर्स ने इसे दोनों के रिश्ते का इशारा माना, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ आने वाले प्रोजेक्ट का प्रमोशनल स्टंट हो सकता है.
सेलेब्स ने भी दिए दिलचस्प रिएक्शन
राघव और निहारिका की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी रिएक्शंस दिए हैं. रैपर रफ्तार ने कमेंट किया, "जे बात लाडले", जबकि शहनाज गिल ने "बेस्ट" लिखकर इविल आई इमोजी शेयर किया. वहीं कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने भी इविल आई इमोजी के जरिए कमेंट किया. इन कमेंट्स ने भी सोशल मीडिया पर चर्चा को और हवा दे दी.
यह भी पढ़ें- जीनत अमान लिव-इन रिलेशनशिप की सलाह पर कायम, बोलीं- 'दुख के 15 साल के बजाय खुशहाल के 5 साल बेहतर'
फैंस बोले- 'दोनों साथ में कमाल लग रहे हैं'
पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों और सवालों की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने लिखा, "मैं यकीन ही नहीं कर पा रहा, अगर यह सच है तो यह सबसे प्यारी खबर है." वहीं दूसरे ने लिखा, "उम्मीद है यह सिर्फ फिल्म का प्रमोशन नहीं होगा, आप दोनों की जोड़ी शानदार लग रही है." हालांकि, अभी तक राघव और निहारिका में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.
या फिर नई फिल्म का है प्रमोशन?
कई फैंस का मानना है कि यह पोस्ट दोनों की आने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के प्रमोशन का हिस्सा हो सकती है. इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक बी. अग्रवाल हैं. फिल्म में संजय कपूर, निकी वालिया, विवान भटेना और बरखा सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि तस्वीरों के पीछे प्यार की कहानी छिपी है या यह सिर्फ फिल्म के प्रमोशन की स्ट्रैटेजी है.
यह भी पढ़ें-अमिताभ बच्चन के बेटे' को देखने के लिए सेट पर जुट गई इतनी भीड़, 17 रीटेक के बाद सीन ओके कर सके अभिषेक बच्चन
पहले भी जुड़ चुका है राघव का नाम
यह पहली बार नहीं है जब राघव जुयाल की पर्सनल जिंदगी चर्चा में आई हो. इससे पहले उनका नाम एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ भी जोड़ा गया था. हालांकि, दोनों ने कभी इन खबरों की पुष्टि नहीं की. फिलहाल, राघव और निहारिका की वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या दोनों अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ेंगे या फिर यह सस्पेंस फिल्म की रिलीज तक बरकरार रहेगा.