दूरदर्शन की रामायण में दारा सिंह बने थे हनुमान, बेटे विंदू दारा सिंह ने रामायणम् के मेकर्स को दी चेतावनी! बोले- अगर वह रामानंद सागर की रामायण फॉलो नहीं करेंगे

Doordarshan Ramayan : रणबीर कपूर की रामायणम् के राम का टीजर आने के बाद दूरदर्शन के हनुमान यानी दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने टीजर पर रिएक्शन दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Doordarshan Ramayan : विंदू दारा सिंह ने रणबीर कपूर की रामायणम् पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनीं रामायण पार्ट 2 की चर्चा कई दिनों से है. लेकिन हाल ही में फिल्म से राम के किरदार में रणबीर कपूर की झलक जबसे दिखाई गई है. फैंस ही नहीं सेलेब्स भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. अब विंदू दारा सिंह, जिनके पिता दारा सिंह दूरदर्शन पर प्रसारित रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभा चुके हैं. उन्होंने फिल्म से रणबीर कपूर के राम के अवतार की पहली झलक पर रिएक्शन दिया है और रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की तारीफ की है. वहीं 90 के दशक की रामायण को याद किया है. 

विंदू दारा सिंह ने दिया रामायणम् पर रिएक्शन

डीएनए को दिए इंटरव्यू में रामायणम् के टीजर पर विंदू दारा सिंह ने कहा, यह बहुत ही शानदार और सुंदर दिख रहा है. लेकिन, एक सख्त नियम है. जो रामायण रामानंद सागर जी की बनी है. वो हम सबके दिल ओ दिमाग में पूरी फिट है. वो जो रामायण है. वो ऐतिहासिक है. नंबर वन है. अगर ये पिक्चर उसके साथ मैच हो गई तो सुपरहिट होगी. यह रिकॉर्ड ब्रेकिंग होगी. कुभ भी अलग अगर किया जैसे इसमें वो खतरनाक (असुर) से दिख रहे है. तो अगर ज्यादा ऊपर नीचे किया तो लोग स्वीकार नहीं करेंगे. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान के साथ दिख रही इस एक्ट्रेस ने कभी साइन की थीं एक साथ 20 फिल्में, अचानक लौटाया पैसा, आज बॉलीवुड नहीं OTT पर है चर्चा

Advertisement

वीएफएक्स पर बोले विंदू दारा सिंह

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और वीएफएक्स टीम पर विंदू दारा सिंह ने कहा, नमित मल्होत्रा जानते हैं कि विजुल्स को कैसे दिखाएं. तो स्पेशल इफेक्ट्स माइंड ब्लोइंग है. लेकिन अगर वह रामानंद सागर की रामायण फॉलो नहीं करेंगे तो यह बहुत बड़ी प्रॉब्लम हो सकती है. 

दूरदर्शन की रामायण थीं हिट

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 90 के दशक में दूरदर्शन की रामायण काफी पॉपुलर थी, जिसे रामानंद सागर ने डायरेक्ट किया था. इसमें राम के रोल में अरुण गोविल, सीता के रोल में दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी और हनुमान के रोल में दारा सिंह को काफी पसंद किया गया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- टीवी छोड़ बॉलीवुड में की एंट्री, पैसा लगाने को तैयार नहीं थे मेकर्स, एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से बना नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला एक्टर 

Featured Video Of The Day
अरिजीत सिंह के पिता पहुंचे मुर्शिदाबाद में पोलिंग बूथ, वोट डालकर कह डाली बड़ी बात?