Dalimb first look : जितेंद्र कुमार की आने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'डालिंब' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस फिल्म में वह आम सिंपल और रिलेटेबल रोल से हटकर डार्क और इंटेंस रोल में दिखेंगे. जितेंद्र कुमार कोटा फैक्ट्री में जीतू भैया और पंचायत में सचिव जी का रोल से मशहूर हुए थे. हालांकि इस थ्रिलर में वह लीड रोल में हैं. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 ने होली के मौके पर 'डालिंब' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया, जिसे देख कर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. यह फिल्म हिंदी ZEE5 और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के बीच एक कोलेबोरेशन है.
इंटेंस फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "रंगों के बीच एक ऐसा रहस्य जो कभी दिखता नहीं. इस होली, रंग सेलिब्रेशन नहीं बल्कि एक वॉर्निंग है." #DALIMB, जल्द आ रहा है, सिर्फ #ZEE5 पर. अपने किरदार के बारे में जितेंद्र कुमार ने कहा, "जब मैंने पिछले साल एलिप्सिस ऑफिस में डालिम्ब का नरेशन सुना, तो मैं इसकी ईमानदारी और किरदार की गहराई से खिंचा चला गया. सूरज एक बहुत ही अलग ग्राफ के साथ लेयर्ड है और मुझे लगता है कि दर्शक इससे सच में कनेक्ट करेंगे.
उन्होंने आगे कहा, प्रिया, तनुज, अतुल और एलिप्सिस टीम के साथ काम करना एक आसान और अच्छा अनुभव था. डालिम्ब को प्रिया एवेन ने डायरेक्ट किया और लिखा है, यह उनका फीचर डायरेक्शन में डेब्यू है. डायलॉग वरद भटनागर और तनुज गर्ग ने मिलकर लिखा है. जितेंद्र कुमार के अलावा फिल्म में प्रिया बापट, क्षितिज दाते, कविन दवे, साई प्रसाद, हरीश कुलकर्णी और सागर यादव भी अहम रोल में हैं.
यह भी पढ़ें :
शिखर धवन के बेटे की जोरावर की 10 तस्वीरें, देख कर कहेंगे- पापा की तरह ही दमदार पर्सनालिटी