पिता गायक मां पहलवान, दोनों ने मिलकर डाकू के नाम पर रखा बेटे का नाम, बड़ी फिल्मी है इस सिंगर के नाम की कहानी

Daler Mehndi: वो सिंगर जिसके पापा शास्त्रीय संगीत में माहिर थे तो मम्मी मशहूर पहलवान. सुनने में कुछ अजीब लग सकता है लेकिन इस सिंगर का नाम उसके माता-पिता ने डाकू के नाम पर रखा था. जानते हैं इसका नाम

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Daler Mehndi: मम्मी पापा ने रखा डाकू के नाम पर बेटे का नाम, आज है भारत का मशहूर सिंगर
Social Media
नई दिल्ली:

Daler Mehndi: एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और पर्दे के पीछे की एक टीम फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करती है. उसी तरह सिंगर्स की भी एक फौज है जो इन फिल्मों, टीवी शो को खास बनाती है. इस लिस्ट में हिंदी से लेकर तमिल, तेलुगू, राजस्थानी, पंजाबी हर भाषा के गायक शामिल हैं. उन्होंने अपने गानों के जरिए फिल्मों को विश्व स्तर पर एक नया आयाम और पहचान दिलाई है. उन्हीं गायकों में एक नाम दलेर मेहंदी का है. देश के प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी का असल नाम दलेर सिंह है, जिनका जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार की राजधानी पटना में एक संगीतज्ञ परिवार में हुआ था. दलेर के पिता अजमेर सिंह चंदन एक बेहतरीन शास्त्रीय गायक थे और उनकी माता बलबीर कौर एक राज्य-स्तरीय पहलवान थीं. दलेर कुल पांच भाई-बहन हैं. उनके छोटे भाई मीका सिंह भी देश के एक जाने-माने और लोकप्रिय गायक हैं.

मम्मी-पापा ने डाकू के नाम पर रखा बेटे का नाम

शुरू से ही परिवार में संगीत का माहौल होने के कारण दलेर को बचपन से ही गायकी में रुचि थी. उन्होंने छोटी उम्र से ही शास्त्रीय संगीत और गुरबानी का अभ्यास शुरू कर दिया था. दलेर मेहंदी के नाम के पीछे भी एक कहानी छिपी है. दरअसल, उनके माता-पिता ने उनका नाम एक फिल्म के डकैत के किरदार 'डाकू दलेर सिंह' से प्रेरित होकर रखा था, लेकिन जब दलेर संगीत की दुनिया में आए, तब वह प्रसिद्ध संगीतकार परवेज मेहंदी की गायकी से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने अपने नाम के साथ 'मेहंदी' उपनाम जोड़ लिया.

पहली एल्बम से ही बदल गई जिंदगी

दलेर मेहंदी यूं तो बेहद कम उम्र से ही गायकी में सक्रिय रहे, लेकिन उनके करियर में टर्निंग पॉइंट वर्ष 1995 में आया, जब उनका पहला पॉप एल्बम 'बोलो ता रा रा...' रिलीज हुआ. उनका यह एल्बम ब्लॉकबस्टर साबित हुआ. इसने दलेर मेहंदी को देश से लेकर विदेशों तक पहचान दिलाई. 'बोलो ता रा रा' के अलावा, दलेर ने दूसरे कई सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए, जिनमें 'तुनक तुनक तुन', 'हो जाएगी बल्ले बल्ले', 'ढोल बाजे', 'रंग दे बसंती', 'जीयो रे बाहुबली', 'कुड़ियां शहर दियां', 'जोर का झटका' शामिल हैं. इन्होंने इन गानों के जरिए भांगड़ा संगीत को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया. आज भी दलेर मेहंदी के ये गाने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं और हर उम्र के लोगों की पसंदीदा हैं.

दलेर मेहंदी के निजी जीवन की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम तरणप्रीत कौर है. दोनों के चार बच्चे हैं. उनकी बेटी अजीत कौर मेहंदी की शादी प्रसिद्ध पंजाबी गायक हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस से हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 26 साल पुराना गाना, 6 सिंगर ने मिलकर गाया, इसकी हाईलाइट था अमरीश पुरी और उनकी बहू का ये इमोशनल सीन

Featured Video Of The Day
तेजस्वी के राजभवन मार्च में AK-47?
Topics mentioned in this article
Daler Mehandi
Daler Mehndi
Entertainment
Bollywood
Daler Mehndi  brother