Dacoit Review: धुरंधर 2 के शोर में रिलीज हुई साउथ की डकैत, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने दिया रिव्यू, बोले- हीरोइन छा गई

Dacoit Review In Hindi: धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस पर शोर के बीच पैन इंडिया फिल्म डकैत सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हो गई है, जिसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद फैंस ही नहीं सेलेब्स भी रिव्यू दे रहे हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dacoit Social Media Review डकैत सोशल मीडिया रिव्यू
नई दिल्ली:

Dacoit Social Media Review In Hindi: 19 मार्च को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 रिलीज हुई, जिसने 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में हासिल करके सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से टकराने जो भी आया वह ढेर हो गया. इसके चलते अक्षय कुमार ने अपनी भूत बंगला की रिलीज को एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया. लेकिन 10 अप्रैल को एक पैन इंडिया फिल्म ने रिलीज डेट आगे ना बढ़ाने का फैसला किया और आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसका नाम है डकैत. 

सेलेब्स ने की डकैत की तारीफ

डकैत सिनेमाघरों में रिलीज होते ही साउथ सुपरस्टार नानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ की. उन्होंने लिखा, दिल को छू लेने वाली एक सच्ची ब्लॉकबस्टर. डकैत क्या फिल्म है! इस थिएटर एक्सपीरियंस को बिल्कुल भी मिस न करें. अदिवी शेष शानदार थे और यह अब तक उनकी सबसे बेहतरीन फिल्म है. शेषपको, अब्बुरी रवि जी को और राइटिंग और स्क्रीनप्ले डिपार्टमेंट में शामिल सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई. मृणाल आप कितनी खूबसूरती से इस फिल्म में पूरी तरह ढल गईं. आपकी उपलब्धियों में एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई है. सुप्रिया यह कमाल की बात है कि आपने साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक को इतनी शानदार तरीके से बनाया. रॉकस्टार, आपको हमारी तरफ से पूरी ताकत और सपोर्ट. बेहतरीन निर्देशन, जबरदस्त म्यूजिक, शानदार विज़ुअल्स. पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- वॉन्टेड एक्ट्रेस आयशा टाकिया की 4 लेटेस्ट फोटो, मना रही हैं 40वां जन्मदिन, शादी के लिए अपनाया इस्लाम, छोड़ी फिल्मी दुनिया

एक्स यूजर्स ने की मृणाल ठाकुर की तारीफ 

इसके अलावा एक्स यूजर्स ने भी फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन दिया है. एक ने लिखा, सादगी से भरी और एंगेजिंग. दूसरे यूजर ने लिखा, स्ट्रिक्टली एवरेज, मृणाल की एक्टिंग अच्छी है. तीसरे यूजर ने लिखा, अदिवी शेष आप कितने टैलेंटेड है. डकैत फिल्म देखी. ट्विस्ट और टर्न्स क्या कहें. फैंटास्टिंग. 

Advertisement

डकैत के बारे में 

शेनिल देव द्वारा निर्देशित डकैत एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे 10 अप्रैल 2026 को तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है. फिल्म में अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म 2 घंटे 35 मिनट की है, जो कि एक रोमांटिक फिल्म है. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 एक्टर दानिश पंडोर ने बताया कि धुरंधर के सेट पर कैसे थे अक्षय खन्ना, कहा- वह किसी से बात नहीं करते

Featured Video Of The Day
Navi Mumbai Airport से Ganga Expressway तक, भारत को बदलने वाली 3 बड़ी योजनाओं पर Gautam Adani का विजन