इस एक्ट्रेस की खूबसूरती देख जयाप्रदा भी रह गई थीं हैरान, घर-घर में लगे थे पोस्टर होती थी पूजा

दीपिका चिखलिया की खूबसूरती और सादगी ने ऐसा असर छोड़ा कि जया प्रदा भी उन्हें देखकर हैरान रह गईं. ‘सीता माता’ के रोल से उन्होंने घर-घर में खास पहचान बनाई और लोगों ने उन्हें पूजनीय माना. अब वह एक बार फिर रामायण में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस एक्ट्रेस की खूबसूरती देख जयाप्रदा भी रह गई थीं हैरान

फेम तो किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस को मिल सकता है. लेकिन कुछ एक्टर एक्ट्रेस ऐसे होते हैं जिन्हें फेम के साथ साथ वो रिस्पेक्ट भी मिलती है जो आम स्टार्स को नहीं मिल पाती. हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जिसे एक्टिंग में भले ही नंबर वन स्टार या फिल्मों की टॉप क्लास एक्ट्रेस का दर्जा न मिला हो, लेकिन उसे घर घर ने भगवान मानकर पूजा और, इस सम्मान का एक्ट्रेस ने भी खूब हक अदा किया, लाइफलॉन्ग उस पहचान को अपनाकर. वर्ना खूबसूरती तो कुछ ऐसी थी कि जयाप्रदा भी उन्हें देखकर रश्क करने लगी थीं.

ये भी पढ़ें: भूत बंगला के मंच पर सच में आया भूत? पहले लड़खड़ाई तब्बू, फिर परेश रावल, डायरेक्टर भी चोटिल होने से बचे- देखें वीडियो

लहराती जुल्फों में उलझीं जया प्रदा

जया प्रदा का एक पुराना एड वायरल हो रहा है. इस एड में वो कार से उतरती दिख रही हैं. चेहरे पर बड़ा सा सन ग्लास लगा है. आंखों में काजल, ग्रेसफुली साड़ी पहनी हुई जय प्रदा खासी खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्हें देखकर कोई भी ये कह सकता है कि इससे हसीं तो कोई है ही नहीं. लेकिन जया प्रदा खुद एक चेहरे को देखकर हैरान नजर आती हैं. उस चेहरे की मासूमियत, लहराती हुईं जुल्फें जया प्रदा का भी दिल चुरा ले जाती हैं. क्या आप एड में उस एक्ट्रेस को पहचाने जिसने जया प्रदा को भी रश्क करने पर मजबूर कर दिया. ये चेहरा यानी कि एक्ट्रेस हैं दीपिका चिखलिया.

Advertisement

घर घर हुई पूजा

दीपिका चिखलिया वो एक्ट्रेस हैं जो सीता के रोल से घर घर में पहचान बना चुकी हैं. रामानंद सागर की महाभारत में वो गेरुए रंग की साड़ी में सीता माता के किरदार में दिखीं. उन्होंने ये रोल इस हद तक रियलिस्टिक तरीके से निभाया कि लोग उन्हें सीता माता मानकर घर घर में पूजने लगे. उस दौर की रामायाण के सारे कैरेक्टर्स का पोस्टर कई घरों के पूजा घर में लगा मिलता था. अब दीपिका चिखलिया नितेश तिवारी की रामायण में राम की माता का रोल निभाते हुए दिखाई देंगी. एक बार फिर उनकी वही अदायगी लोगों का दिल जीत लेगी ऐसी ही उम्मीद जताई जा रही है.

Featured Video Of The Day
Cockroach Janata Party का प्रदर्शन, FIR के बाद Khan Sir कहां गायब? | Bharat Ki Baat Batata Hoon