Daadi Ki Shaadi Box Office Collection: दादी की शादी के 98 फीसदी मॉर्निंग शो कैंसल, कपिल शर्मा की फिल्म और खाली कुर्सियों का सिलसिला जारी

Daadi Ki Shaadi: दादी की शादी कपिल शर्मा की पांचवीं फिल्म है, लेकिन दर्शक उन्हें एक्टर मानने को तैयार ही नहीं हैं. फिल्म के मॉर्निंग के 98 फीसदी शो कैंसल हो गए हैं. ये हम नहीं केआरके कह रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Daadi Ki Shaadi: एक्टर बनने के चक्कर में कपिल शर्मा फजीहत
नई दिल्ली:

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection: कॉमेडियन कपिल शर्मा के करियर की पांचवीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन दम तोड़ती नजर आ रही है. 'दादी की शादी' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर हांफने लगी है. फिल्म के रिलीज के पहले दिन ही 98 प्रतिशत मॉर्निंग शो रद्द कर दिए गए क्योंकि दर्शक थिएटर नहीं पहुंचे. फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट कमाल आर खान (KRK) ने इस बात पर हैरानी जताते हुए कहा कि थिएटरों में दर्शकों की कमी के कारण यह फिल्म ओटीटी पर भी दर्शक नहीं खींच पाएगी. कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' 8 मई 2026 को देशभर में रिलीज हुई थी.

इसमें कपिल शर्मा के साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी (अपनी डेब्यू फिल्म में) और सदिया खतीब मुख्य भूमिकाओं में हैं. अशीष आर. मोहन निर्देशित इस फैमिली एंटरटेनर का बजट लगभग 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. लेकिन रिलीज के पहले दिन सुबह के शो में औसतन सिर्फ 7 से 8 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही, जिसके चलते ज्यादातर थिएटरों ने शो कैंसल कर दिए.

दादी की शादी के शो हो रहे कैंसल

कमाल आर खान ने अपने एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, '98 फीसदगी मॉर्निंग शो फिल्म #DaadiKiShadi के कैंसल हो गए क्योंकि कोई ऑडियंस नहीं थी. लोग ओटीटी पर भी यह फिल्म नहीं देखेंगे, थिएटर तो भूल ही जाइए. मुझे समझ नहीं आ रहा कि प्रोड्यूसर्स ने इसे रिलीज क्यों किया?'

Advertisement

ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन महज 1.25 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है, जो इसके बजट को देखते हुए बेहद निराशाजनक है. कपिल शर्मा ने हाल के दिनों में फिल्म की प्रोमोशन में खूब मेहनत की थी, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स ठंडा रहा.

स्टार नहीं कॉन्टेंट पहले

फिल्म में रिद्धिमा कपूर साहनी की डेब्यू और नीतू कपूर की मेन रोल को लेकर पहले काफी चर्चा हुई थी. बॉलीवुड में हाल के वर्षों में कई सितारों की फिल्में थिएटरों में दर्शक नहीं जुटा पाई हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि दर्शक अब कंटेंट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और स्टार पावर अकेले पर्याप्त नहीं रह गया है. 

Advertisement

कपिल शर्मा का फिल्मी करियर

वैसे ये कपिल शर्मा की ये पांचवीं फिल्म हैं. इससे पहले किस किस को प्यार करूं 1 और, ज्विगाटो औरक फिरंगी शामिल हैं. इस हाल को देखते हुए ये बात समझ से बाहर लगती है कि वह एक्टिंग के महारथी बनने की कोशिश करने में क्यों लगे हुए हैं. 

Featured Video Of The Day
मध्य प्रदेश: जहां कॉलेज दिखाया, जमीन पाया, NDTV की EXCLUSIVE पड़ताल
Topics mentioned in this article
Kapil Sharma
Daadi Ki Shaadi
Daadi Ki Shaadi Box Office
Kamaal R Khan