Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: कॉकटेल 2 की संडे को बंपर कपाई, 3 दिनों में कमाई 100 करोड़ के पहुंची करीब 

Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: रश्मिका मंदाना लगता है शाहिद कपूर के लिए लकी चार्म साबित हुई है क्योंकि कॉकटेल 2 ने 3 दिनों में ही 75 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Cocktail 2 Box Office Collection Day 3
नई दिल्ली:

Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: पुष्पा, पुष्पा 2 और एनिमल जैसी फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हिट फिल्मों की लिस्ट में लगता है लेटेस्ट फिल्म कॉकटेल 2 का भी नाम शामिल होने वाला है क्योंकि केवल 3 दिनों में दुनियाभर में फिल्म ने 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और 100 करोड़ की ओर का आंकड़ा बढ़ चुका है. होमा अदजानिया द्वारा निर्देशित कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना के अलावा कृति सेनन और शाहिद कपूर भी नजर आ रहे हैं. फिल्म ने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई हासिल की है. लेकिन 130 करोड़ के बजट से फिल्म थोड़ी ही दूर रह गई है. 

कॉकटेल 2 का पहले वीकेंड का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में कॉकटेल 2 ने 76.25 करोड़ की कमाई 3 दिनों में कर ली है. जबकि भारत में यह आंकड़ा 47.50 करोड़ नेट और 57 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन रहा है. जबकि ओवरसीज फिल्म ने 19.25 करोड़ की कमाई हासिल की है. 

ये भी पढ़ें- प्रीति जिंटा विदेश में कर रही हैं खेती, बगीचे में उगाए टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और फल- हरी सब्जियां

Advertisement

कॉकटेल 2 ने शाहिद कपूर की देवा के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

सैकनिल्क के अनुसार, कॉकटेल 2 ने पहले दिन 13.5 करोड़ की ओपनिंग की थी. इसके बाद 16.25 करोड़ की कमाई दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने की. इसके बाद तीसरे दिन फिल्म ने 17.75 करोड़ की कमाई हासिल की. इसके साथ ही शाहिद कपूर की 2025 में रिलीज हुई देवा का लाइफटाइम कलेक्शन 34.37 करोड़ कॉकटेल 2 ने पार कर लिया है. 
 
कॉकटेल 2 के बारे में 

2012 में आई कॉकटेल का स्पिरिचुअल सीक्वल कॉकटेल 2 का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. वहीं फिल्म की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) की है, जो कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को प्यार करते हैं. हालांकि शादी को नहीं मानते. वहीं एक दिन सिसली के वेकेशन पर दिया अपनी दोस्त एली (कृति सेनन) से मिलती हैं. इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है. फिल्म को दिनेश विजन, लव रंजन, प्रामिता आर विजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है. जबकि अमिताभ भट्टाचार्य ने म्यूजिक कंपोज किया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के लक्ष्मण ने पिता की आखिरी इच्छा का रखा था मान, फादर्स डे पर कहा- वसीयत में देहदान...

Featured Video Of The Day
योगी की पुलिस ने किया दरिंदगी का हिसाब, अरोपी मुशर्रफ का एनकाउंटर
Topics mentioned in this article
Cocktail 2
Shahid Kapoor
Bollywood
Cocktail 2 Box Office Collection