Cocktail 2 Box Office Collection Day 10: लाख कोशिशों के बाद भी बजट वसूलने से कोसों दूर है शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2

Cocktail 2 Collection Day 10: शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 ने 10 दिन में किया कितना कलेक्शन, क्या वसूल पाई बजट या फिर कर रही संघर्ष.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Cocktail 2 Box Office Collection Day 10: कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10
Instagram
नई दिल्ली:

Cocktail 2 Box Office Collection Day 10: शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था. लेकिन फिल्म अपनी धीमी रफ्तार और कमजोर कहानी की वजह से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्शन के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस  पर 88.41 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. हालांकि फिल्म का बजट लगभग विकिपीडिया पर लगभग 150 करोड़ रुपये बताया गया है. इस तरह फिल्म अपने बजट को वसूलने से कोसों दूर है. 

कॉकटेल 2 नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर तरण आदर्श ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा है, 'कॉकटेल 2 ने वीकेंड 2 को अच्छे नोट पर खत्म किया है. शहरी इलाकों में फिल्म अच्छा कर रही है. मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद फिल्म ने शुक्रवार से लेकर रविवार तक अच्छा प्रदर्शन किया है. कॉकटेल 2 (दूसरा हफ्ता), शुक्रवार 4.03 करोड़ रुपये, शनिवार 4.87 करोड़ रुपये, रविवार 5.20 करोड़ रुपये, कुल: 88.41 करोड़ रुपये भारत में नेट कलेक्शन.'

कॉकटेल 2 वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

जबकि फिल्म के इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसने 104.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं विदेश में इसका बिजनेस 38.85 करोड़ रुपये रहा है. कुल मिलाकर इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 143.18 करोड़ रुपये रहा है. जो इसके बजट 150 करोड़ रुपये से अब भी सात करोड़ रुपये कम है. हालांकि फिल्म को हिट कहलाने के लिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्श करना होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी मामले में चंपत से पूछताछ!
Topics mentioned in this article
Cocktail 2 Box Office Collection Day 10
Cocktail 2 Collection
Entertainment