रामायणम् में रावण का नाना बना महाभारत का ये पॉपुलर एक्टर, अब 4000 करोड़ी फिल्म में निभाएगा 7 किरदार, ट्रेलर में झलक ने किया था हैरान 

रामायणम् में रावण के नाना के किरदार से लेकर रावण के भाई का किरदार समेत 7 रोल ये एक्टर निभाते हुए नजर आने वाला है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण में रावण के नाना समेत 7 किरदार निभाएगा ये एक्टर
नई दिल्ली:

4000 करोड़ के बजट में बनीं रामायणम् की चर्चा इन दिनों हर तरफ है क्योंकि 30 जुलाई को दीवाली 2026 में रिलीज होने वाली नितेश तिवारी रामायणम् पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें भगवान राम (रणबीर कपूर), सीता (साई पल्लवी), लक्ष्मण (रवि दुबे), दशरथ (अरुण गोविल), रावण (यश) और शूर्पणखा (रकुलप्रीत सिंह) के किरदारों की झलक देखने को मिली. लेकिन इसके अलावा भी कई किरदार हैं, जिसकी झलक देखने को मिली. इन्हीं में से एक एक्टर ऐसा भी है, जिसने 4000 करोड़ी फिल्म में 7 किरदार निभाए हैं. खास बात यह है कि यह महाभारत में अहम किरदार निभा चुका है और पॉपुलैरिटी हासिल किया है. 

रावण के नाना बना ये एक्टर 

हम बात कर रहे हैं एक्टर चेतन हंसराज की, जिन्होंने फिल्म में रावण के नाना का किरदार निभाया है. वहीं ट्रेलर में उनकी कुछ सेकेंड की झलक भी देखने को मिली है. वहीं खास बात यह है कि उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में छोटे बलराम का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह जोधा अकबर, कहानी घर घर घर की और धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं. इतना ही नहीं डॉन, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- बच्चों का जिंगल है ये 47 साल पुराना गाना, अमिताभ बच्चन की आवाज ने बनाया सदाबहार, खूब सुनते हैं प्रीति जिंटा के बच्चे

Advertisement

रामायणम् में निभाएंगे 7 किरदार 

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में चेतन हंसराज ने कंफर्म किया कि वह रावण के नाना राजा माली का किरदार रामायणम् में निभाने वाले हैं. उन्होंने कहा, “राजा माली एक अहम किरदार है, जो इतिहास में दर्ज हो गया है और यश के साथ मेरे सीन जबरदस्त हैं.  स्क्रीन पर उन्हें देखना बहुत अच्छा लगता है और ये दोनों किरदार एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं. यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी. मेरे पार्ट के खत्म होने के बाद मुझे रावण के भाई और एक दानव का के साथ 6 मोशन कैप्चर कैरेक्टर निभाने का ऑफ मिला.”

रामानंद सागर की रामायण से रामायणम् की तुलना पर कही ये बात 

रामायणम् का ट्रेलर आने के बाद से फिल्म की तुलना रामायण के ट्रेलर से हो रही है. उन्होंने कहा, “हमारे पास हॉलीवुड और बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर और टेक्नीशियन हैं, जैसे टेरी नोटरी. आज के मेकर्स दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं और हमें इस सोच को समझना चाहिए. मुझे यकीन है कि जो लोग इसे सही माध्यम पर देखेंगे वो इन सभी तुलनाओं को भूल जाएंगे.” 

Advertisement

ये भी पढ़ें- महाभारत के युद्धिष्ठिर ने की रामायणम् के ट्रेलर की आलोचना, कहा- कैकई ऐसी नहीं थी, Ramayana क्या है

Featured Video Of The Day
सत्र खत्म, सवाल बरकरार! संसद में क्यों नहीं हुई बहस?
Topics mentioned in this article
Chetan Hansraj
Ramayana
Ravana
Bollywood