Budget 2021 को चेतन भगत ने कहा 'Very Good', बोले- 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में आएगा उछाल...

केंद्रीय बजट (Central Budget 2021) को लेकर मशहूर लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में चेतन भगत ने बजट 2021 (Budget 2021) को वेरी गुड कहा, साथ ही बताया कि इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने बजट 2021 को लेकर किया ट्वीट
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • चेतन भगत ने बजट 2021 को कहा 'वेरी गुड'
  • मशहूर लेखन ने ट्वीट कर कहा कि इस बार अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा
  • बजट 2021 को लेकर चेतन भगत का ट्वीट हुआ वायरल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने सोमवार को संसद में देश का केंद्रीय बजट 2021-22 (Central Budget 2021) पेश किया है. कोरोनावायरस के बाद उबर रही अर्थव्यवस्था के बीच वित्तमंत्री ने कहा कि इस बार का बजट आपदा में अवसर ढूंढने वाला है. कोरोनाकाल के बाद ये पहला बजट है, जिसमें स्वास्थ्य और कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार ने प्रमुखता से खर्च रखा है. केंद्रीय बजट को लेकर मशहूर लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में चेतन भगत ने बजट 2021 (Budget 2021) को वेरी गुड कहा, साथ ही बताया कि इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा.

केंद्रीय बजट (Central Budget 2021) को लेकर चेतन भगत (Chetan Bhagat) का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. अपने ट्वीट में चेतन भगत ने लिखा, "एक बजट जो सुधार की तरफ बढ़ता है, एक बजट जो उत्पादक क्षेत्रों में खर्च बढ़ाता है. एक बजट जो टैक्ट को कम करने का प्रयास करता है. कुल मिलाकर महामारी के बीच यह बहुत ही अच्छा है. इस बजट के जरिए भारतीय अर्थव्यवस्था में साल 2021 में उछाल आएगा. बहुत ही अच्छा बजट है." बता दें कि चेतन भगत इसी प्रकार अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार साझा करते हुए दिखाई देते हैं.

वहीं, बजट (Budget 2021) की बात करें तो सरकार ने हेल्थ सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी जोर दिया है. हेल्थ सेक्टर के बजट को 94,000 करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ कर दिया गया है. वित्त मंत्री ने बजट में कोरोनावायरस के खिलाफ टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है. वहीं रोड और हाइवेज को लेकर भी कई घोषणाएं की गई हैं. इनकम टैक्स, जिसपर सबकी नजर रहती है, उस क्षेत्र में बस एक बड़ी घोषणा हुई है कि अब 75 साल से ऊपर के ऐसे लोग, जिनकी आय बस पेंशन या ब्याज से होती है, उन्हें अब टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करना होगा.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: अबकी बार, बंगाल में होगा आर-पार? Mamata Banerjee