सौरव गांगुली की बायोपिक दादा का आया फर्स्ट लुक, राजकुमार राव का लुक देख लोग बोले-इससे अच्छा तो ChatGPT बना देता

सौरव गांगुली की बायोपिक दादा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है लेकिन इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कुछ दिन ठहर जाते तो थोड़ा बेहतर हो सकता था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दादा का फर्स्ट लुक आउट, पहचानना मुश्किल
Social Media
नई दिल्ली:

सौरव गांगुली की बायोपिक दादा का पोस्टर रिलीज हो गया है. लेकिन इस पोस्टर को देखकर दादा के फैन्स खासे खुश नहीं हुए. खुश क्या अगर आप पोस्ट देख लें तो अपना सिर पीट लेंगे. ऐसे आइकॉनिक मोमेंट के साथ ऐसा घटिया मजाक कौन करता है भाई. लोग पोस्टर देखकर कमेंट कर रहे हैं कि इससे अच्छा तो चैट जीपीटी से बनवा लेते. वाकई अगर फिल्म को लेकर थोड़ा सीरियस थे तो कुछ मेहनत कर लेते. सौरव गांगुली के बर्थडे के मौके पर इस तरह का 'यादगार' तोहफा देने की क्या जरूरत थी.

राजकुमार राव ने शेयर किया पोस्टर

फिल्म का पोस्टर राजकुमार राव ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया. इसे शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा, हैप्पी बर्थडे हमारे प्यारे दादा. फिल्म में लीड रोल निभा रहे एक्टर ने पोस्टर शेयर किया तो फैन्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए. एक ने लिखा, ये क्या है...इससे बेहतर तो फैन मेड पोस्टर होता. एक ने कमेंट किया, मुझे लगता है कि रोहित सराफ इसके लिए बेस्ट चॉइस होते. एक ने लिखा, मुझे कुछ बेहतर की उम्मीद थी. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ये तो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. इससे अच्छा काम तो चैट जीपीटी कर सकता था. एक ने चुटकी लेते हुए कहा, हैप्पी बर्थडे मुनाफ पटेल. दादा के एक फैन ने लिखा, प्लीज इसे रिमूव कर दीजिए ये बहुत फेक लग रहा है. अभी सिर्फ 29 सेकेंड ही हुए हैं शेयर किए. प्लीज हटा दो.

बता दें कि फिल्म की शूटिंग इसी साल अप्रैल में शुरू हुई थी और इस समय काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है.सभी को इंतजार था कि मेकर्स फर्स्ट लुक के साथ क्या एक्सपेरिमेंट करते हैं लेकिन ये लुक तो निराश करता नजर आ रहा है. इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट होने की उम्मीद थी जो कि मेकर्स ने पूरी कर दी है. पोस्टर में साफ साफ लिखा है कि ये फिल्म 14 मई 2027 को रिलीज होने वाली है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक आउट, बताएं क्रिकेटर के रोल में राजकुमार राव पास हुए या फेल?

Featured Video Of The Day
महाराष्‍ट्र में भारी बारिश से तबाही, वायनाड में लैंडस्लाइड के बाद दहशत
Topics mentioned in this article
Sourav Ganguly
Rajkummar Rao
Entertainment
Dada
Bollywood