Chaitra Navratri 2026: 1 घंटे 3 मिनट के वीडियो में सुनें दुर्गा मां के 10 गाने, इनके बिना अधूरी है माता की चौकी

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की भक्ति से पहले सेट करनी है घर की वाइब तो देख डालिए ये वीडियो. बैक टु बैक मिलेंगे 10 भजन सेट हो जाएगी त्योहार की फील.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
Social Media
नई दिल्ली:

19 मार्च 2026 यानी आज की तारीख के साथ फिल्मी दुनिया में तो धुरंधर 2 ने हलचल मचाई है लेकिन इसके साथ ही एक पावन पर्व की शुरुआत भी हुई है. दरअसल 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई है. इसके साथ ही पूरे देशभर में भक्ति और आस्था का माहौल है. इस बीच हम आपके लिए लेकर आए हैं एक स्पेशल प्लेलिस्ट जिसे आप एक बार सेट कर करीब 1 घंटे 3 मिनट तक नॉन स्टॉप माता के भजन सुन सकते हैं. इस वीडियो में आपको एक साथ बैक टु बैक 10 भजन सुनने को मिलेंगे.

मां का स्वरूप चाहे कोई भी हो इन भजनों के साथ आप घर में पूजा के लिए पूरी वाइब सेट कर सकती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि तीन साल पहले शेयर किए गए इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 23 मिलियन लोग देख चुके हैं. इसके कमेंट सेक्शन में भी फैन्स ने माता के जयकारे लगाए हैं और इस वीडियो को काफी पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं. बस फिर टेंशन किस बात की पूजा की सभी तैयारियों के बीच इस प्लेलिस्ट के साथ घर के माहौल को और भी भक्तिमय बनाइए और सुनिए मां के 10 भजन बैक टु बैक.

यह भी पढ़ें: भारत के सबसे बड़े फ्लॉप डायरेक्टर ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, बोले- इसके आगे शोले टीवी सीरियल लगेगी

भजनों की बात करें तो भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे से लेकर इसमें आपको अंबे तू है जगदम्बे काली तक सुनने को मिलेगा. ये वही भजन हैं जिनके बिना कोई भी जागरण या माता की चौकी अधूरे ही लगते हैं. तो इंतजार किस बात का प्लेलिस्ट आपके सामने है सुनिए भक्ति के रंग में रंगने वाले ये खूबसूरत माता के भजन जिनके बिना त्योहारों का रंग फीका ही लगता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के साथ सिनेमाघरों में दिखाई जा रही नई फिल्म की झलक, रिलीज के लिए करना होगा 41 दिन का इंतजार

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमले से टेंशन में Muslim देश! | Mojtaba Khamenei | Sucherita Kukreti