फेमस यूट्यूबर के घर 5 महीने से थूककर खाना बना रहा था कुक, CCTV फुटेज में हुआ खुलासा

यूट्यूबर लक्ष्मण अर्जुन रावत और नीतू बिष्ट ने अपने व्लॉग में खुलासा किया कि उनके घर का कुक महीनों तक गंदी हरकत करता रहा, जो CCTV में कैद हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूट्यूबर का आरोप- कुक ने खाने में थूका
नई दिल्ली:

आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई ऐसा मामला सामने आता है, जो लोगों को चौंका देता है और सोचने पर मजबूर कर देता है. खासकर जब बात घर और खाने से जुड़ी हो, तो मामला और भी गंभीर हो जाता है. एक ऐसी ही घटना ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, जिसे सुनकर लोग अपने घरों को लेकर भी सतर्क हो गए हैं. दरअसल, मशहूर यूट्यूबर लक्ष्मण अर्जुन रावत और उनकी पत्नी नीतू बिष्ट ने अपने व्लॉग में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनके घर में काम करने वाला कुक पिछले करीब 5 महीनों से बेहद गंदी हरकत कर रहा था, जिसका असर सीधे उनके परिवार की सेहत पर पड़ रहा था.

व्लॉग में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नीतू बिष्ट ने बताया कि उनका कुक खाना बनाते समय उसी सिंक में थूकता था, जहां बर्तन साफ होते थे. इतना ही नहीं, उसके थूक के छींटे खाने और बर्तनों तक पहुंच जाते थे. ये सब काफी समय तक किसी को पता नहीं चला और परिवार अनजाने में वही खाना खाता रहा.

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji Review: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी का फर्स्ट डे फर्स्ट रिव्यू, सलमान खान के कैमियो ने खींचा फैंस का ध्यान

Advertisement

शक से शुरू हुई सच्चाई

परिवार को जब बार-बार तबीयत खराब होने लगी, तब उन्हें कुछ गड़बड़ का एहसास हुआ. शुरुआत में ये सिर्फ शक था, लेकिन बाद में किचन में CCTV कैमरा लगवाया गया. कैमरे में जो रिकॉर्ड हुआ, उसने सबको हिला दिया. कुक की पूरी हरकत साफ तौर पर दिखाई दी और सच्चाई सामने आ गई.

परिवार की बिगड़ी सेहत

इस घटना का सबसे ज्यादा असर नीतू बिष्ट की सेहत पर पड़ा. उन्हें लगातार पेट से जुड़ी समस्याएं हो रही थीं. इलाज के बावजूद जब आराम नहीं मिला, तब परिवार ने गहराई से कारण तलाशा. CCTV फुटेज देखने के बाद ये साफ हो गया कि बीमारी की वजह क्या थी.

Advertisement

घर बदलने का फैसला

इस घटना के बाद परिवार काफी डर गया. उन्होंने कुछ समय के लिए घर बदलने का फैसला किया. उनका कहना है कि जब तक मन पूरी तरह शांत नहीं हो जाता, तब तक वो पुराने घर में वापस नहीं जाएंगे. साथ ही उन्होंने अपने फैंस को भी सावधान रहने की सलाह दी है. ये मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे लेकर जागरूकता की बात कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि घर में काम करने वालों पर समय-समय पर नजर रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- 1990 में दो हफ्ते में ये दो फिल्में हुईं रिलीज, कहानी सेम, एक्टर्स अलग, जानें क्या हुआ बॉक्स ऑफिस पर हाल

Featured Video Of The Day
Mumbai Bulldozer Action: पथराव, लाठीचार्ज, बवाल, बांद्रा में क्यों मचा बवाल?| Bulldozer | NDTV India