करण जौहर पर टिप्पणी पड़ी भारी! कोर्ट ने कैरी मिनाटी को आपत्तिजनक कंटेंट से रोका

यूट्यूबर कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर को लेकर एक अहम कानूनी खबर सामने आई है. कोर्ट ने कैरी मिनाटी को फिल्ममेकर करण जौहर के खिलाफ किसी भी तरह का 'मानहानिकारक, अश्लील या अपमानजनक' कंटेंट बनाने से रोक दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
करण जौहर/कैरी मिनाटी फोटो

यूट्यूबर कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर को लेकर एक अहम कानूनी खबर सामने आई है. कोर्ट ने कैरी मिनाटी को फिल्ममेकर करण जौहर के खिलाफ किसी भी तरह का 'मानहानिकारक, अश्लील या अपमानजनक' कंटेंट बनाने से रोक दिया है. अदालत का यह निर्देश उस याचिका के बाद आया है, जिसमें करण जौहर की ओर से उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों और कंटेंट पर आपत्ति जताई गई थी. कोर्ट का मानना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रिय चेहरों को अभिव्यक्ति की आजादी के साथ-साथ जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए.

कौन हैं CarryMinati?

कैरी मिनाटी देश के सबसे बड़े और चर्चित यूट्यूबर्स में से एक हैं. उनका असली नाम अजय नागर है और वह हरियाणा के फरीदाबाद से ताल्लुक रखते हैं. बहुत कम उम्र में उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया था. शुरुआत में गेमिंग वीडियो और लाइव स्ट्रीमिंग से पहचान बनाने वाले अजय को असली लोकप्रियता उनके रोस्ट वीडियो से मिली. उनका वीडियो 'YouTube vs TikTok' भारत के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले वीडियोज में से एक रहा.

आज कैरी मिनाटी के यूट्यूब चैनल पर करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं और वह भारत के टॉप डिजिटल क्रिएटर्स में गिने जाते हैं. यूट्यूब के अलावा वह म्यूजिक वीडियोज, ब्रांड एंडोर्समेंट और लाइव शोज से भी अच्छी कमाई करते हैं. उनकी सफलता की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा मानी जाती है. अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो कैरी मिनाटी अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक प्राइवेट रखते हैं. वह अक्सर इंटरव्यू में कहते हैं कि वह अपने काम के जरिए पहचाने जाना पसंद करते हैं, न कि निजी मामलों के कारण.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 54 साल पुराना 6:01 मिनट का गाना, एक्ट्रेस की मौत के साथ हुआ अमर, यूट्यूब पर 27 मिलियन व्यूज के साथ ट्रेंडिंग
 

Featured Video Of The Day
Trump-Ghalibaf Secret Deal? Trump का 'Iran Secret Plan': क्या गालिबाफ बनेंगे ईरान के नए राष्ट्रपति?