Bro Box Office Collection Day 10: नीचे की तरफ जा रहा पवन कल्याण की फिल्म का ग्राफ, 10वें दिन कमाई रही बस इतनी

पवन कल्याण की फिल्म ब्रो ने बॉक्स ऑफिस पर नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को 1.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. क्या रहा दूसरे रविवार यानी 10वें दिन का हाल, आइए जानते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Bro Box Office Collection Day 10: नीचे की तरफ जा रहा फिल्म का ग्राफ
नई दिल्ली:

रॉकी और रानी के साथ रिलीज हुई साउथ फिल्म ब्रो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ धीरे-धीरे नीचे की तरफ गिरता जा रहा है. रिलीज के 10वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. हालांकि ये बात और है कि फिल्म ने अब तक अपने बजट की दोगुनी कमाई कर ली है. फिल्म में पवन कल्याण को मुख्य भूमिका में देखा जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रो ने बॉक्स ऑफिस पर नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को 1.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. क्या रहा दूसरे रविवार यानी 10वें दिन का हाल, आइए जानते हैं. 

Sacnilk वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने दूसरे रविवार यानी कि 10वें दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया. रिलीज से लेकर अब तक के आंकड़े को अगर मिला लिया जाए तो फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 78.20 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. वहीं दुनियाभर में यह आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है.

बात करें फिल्म ब्रो के पहले दिन के कलेक्शन की तो फिल्म ने 30.5 करोड़ से जबरदस्त ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन ब्रो की कमाई 17.05 करोड़ थी. तीसरे दिन फिल्म ने 16.9 करोड़, चौथे दिन 3.85 करोड़, पांचवे दिन 2.95 करोड़, छठे दिन 2.20 करोड़, सातवें दिन 1.3 करोड़, आठवें दिन  0.9 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म ब्रो का फर्स्ट वीक कलेक्शन साथ में रिलीज हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के फर्स्ट वीक कलेक्शन से ज्यादा था. हालांकि अब कलेक्शन में गिरावट दिख रही है. बता दें, ब्रो में साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण और साई धरम तेज नजर आए हैं.

रणबीर कपूर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी ने पूछा - क्या आलिया मेरा इंतजार कर रही है?


 

Featured Video Of The Day
मुंबई में स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 बच्चे घायल
Topics mentioned in this article
Bro Movie
Bro Box Office Collection Day 10
Bro Box Office Collection Worldwide Day 10
Bro Worldwide Colelction
Pawan Kalyan
Bro Movie Watch Online
Bro Movie Imdb Ratings
Bro Public Review
Bro Budget
Bro Cast
Bro Watch On Youtube
Bro Box Office
Sai Dharam Tej
South Cinema
South Latest Release
Bro India Collection
Bro Vs Rarkpk
Bro Movie Director
Bollywood News
Bro Movie Records
Bro Movie News