VIRAL: वरमाला पहले पहनाने की जिद में आपस में भिड़े दूल्हा दुल्हन, लोग बोले- ये शादी है या जंग का मैदान 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की दूल्हा दुल्हन जैसे ही वरमाला पहनाने के लिए आगे आते हैं वहीं दूल्हा जिद करता है की उसे वरमाला पहले पहनानी है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
VIRAL: वरमाला पहले पहनाने की जिद में आपस में भिड़े दूल्हा दुल्हन, लोग बोले- ये शादी है या जंग का मैदान 
वरमाला पहले पहनाने की जिद में आपस में भिड़े दूल्हा दुल्हन
नई दिल्ली:

शादी का सीजन हो और तो शादी के अनोखे वीडियो सामने ना आए ऐसा तो हो नहीं सकता. शादी में बाराती और दूल्हा और दुल्हन जमकर डांस करते हैं, लेकिन हाल ही में ऐसा सामने आया है जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है. जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की एक जोड़ा शादी के लिए तैयार होता है वरमाला बस होने ही जा रही होती है, लेकिन इतने में ही दोनों के बीच बहस हो जाती है और दोनों आपस में भिड़ जाते हैं. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की दूल्हा दुल्हन जैसे ही वरमाला पहनाने के लिए आगे आते हैं वहीं दूल्हा जिद करता है की उसे वरमाला पहले पहनानी है. वहीं दुल्हन भी दूल्हे के पहले गले में वरमाला डालने के लिए काफी एक्साइडेट रहती है. दोनों को ही घरवालों ने अपने कंधे पर उठा रखा होता है इतने में ही दूल्हा और दुल्हन की बहस छिड़ जाती है और दोनों आपस में भिड़ जाते हैं और ऊपर से गिर जाते हैं. 

Featured Video Of The Day
Delhi Flood Alert: चढ़ता Yamuna का स्तर, खतरे की लहर! | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Syed Suhail