आज देश भर में महाशिवरात्रि की धूम धाम से मनाया जा रहा है. लोग आज भोले शंकर की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. मंदिरों में पूजा अर्चना और भजन की आवाज गुंज रही है. हो भी क्यों ना, आज का दिन भोले शंकर का है. भोले शंकर के भक्त बॉलीवुड में भी हैं और यहां कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो भोले शंकर पर आधारित है. इन फिल्मों में बड़े स्टारकास्ट ने काम किया और इन फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की. इनमें अक्षय कुमार की ओएमजी 2 से लेकर रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी शामिल हैं. हम बता रहे हैं आपको इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन....
प्रभास की बाहुबली ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस
2015 में आई फिल्म बाहुबली में भगवान शिव भक्ति और शक्ति देखने को मिली. यह फिल्म सुपरहिट हुई और प्रभास के करियर के लिए मिल का पत्थर साबित हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ कमाए. कास्ट की बात करें तो इसमें तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज लीड रोल में थे.
सारा अली खान और सुशांत सिंह की केदारनाथ
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपुत की फिल्म केदारनाथ 2018 में रिलीज हुई थी. फिल्म में नितिश भारद्वाज और पूरा गौर भी लीड रोल में थे. फिल्म भोलेनाथ पर आधारित थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 102.77 करोड़ का बिजनेस किया.
अजय देवगन और सायशा सहगल की शिवाय
अजय देवगन की फिल्म शिवाय 2016 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सायशा सहगल हीरोइन थीं. फिल्म भगवान शिव पर आधारित थी. फिल्म का सफल रही और बॉक्स ऑफिस पर 148.91 करोड़ कमाई की.
रणबीर कपूर और आलिया की ब्रह्मास्त्र
यह रणवीर और आलिया की यादगार फिल्मों में से एक बन गई. 2022 में आई फिल्म ब्रह्मास्त्र भगवान शिव पर आधारित थी. इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन लीड रोल में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 431 करोड़ का कलेक्शन किया.
अक्षय कुमार की ओएमजी 2
2023 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 के केंद्र में भगवान शिव थे. इसमें अक्षय भोलानाथ के रोल में थे. अन्य कास्ट में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी शामिल थे. फिल्म ने 221.08 करोड़ का बिजनेस किया था.
यही नहीं, इनके अलावा भी कई फिल्में हैं, जिनमें प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष रूप से बाबा भोले शंकर को फिल्माया गया है. सोनम कपूर की रांझना, हाल ही में आई तेरे इश्क में या महेश बाबू -प्रियंका की अपकमिंग फिल्म वाराणसी, इन फिल्मों में भी भगवान शिवा को दिखाया गया है.
यह भी पढें: