Box Office Collection Day 2: फैंस पर छाया अजित कुमार का जादू,' Valimai' ने दूसरे दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस 

Valimai Box Office Collection Day 2 तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की 'वलीमै' रिलीज हो गई है. दर्शकों के अंदर सुपरस्टार की इस फिल्म को देखने का क्रेज साफ दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Box Office Collection Day 2: फैंस पर छाया अजित कुमार का जादू
नई दिल्ली:

Valimai Box Office Collection Day 2 तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की 'वलीमै' रिलीज हो गई है. दर्शकों के अंदर सुपरस्टार की इस फिल्म को देखने का क्रेज साफ दिखाई दे रहा है. इस फिल्म में अजित कुमार के साथ हुमा कुरैशी और कार्तिकेय लीड रोल में हैं. इस फिल्म को ना केवल तमिल भाषा में बल्कि अन्य भषाओं में भी फिल्म देख सकते हैं. 'वलीमै' तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में भी डब की गई है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपनी अच्छी शुरुआत कर ली है. इस फिल्म से क्रिटिक्स और दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉस मिल रहा है. पहले दिन का तमिलनाडु से कलेक्शन 36 करोड़ा रुपये था वहीं चेन्नई ने 1.84 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. फिल्म ने टोटल 62.36 रुपये की कमाई की है. वहीं दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म की कमाई का अनुमान 57.12 करोड़ लगाया जा रहा है.आपको बता दें कि अजीत की फिल्म को दुनियाभर में 4500 स्क्रीन पर रिलीज की गई है. यह अजित की अब तक की बड़ी रिलीज में से एक है. 

इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'मास्टर' को भी पीछे छोड़ दिया है. मास्टर के पहले दिन का कलेक्शन 42 करोड़ रुपये था. वहीं रजनीकांत की फिल्म 'अन्नाथे' ने 34.92 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने 52.50 करोड़  रुपये से ओपनिंग की थी. 
 

Featured Video Of The Day
US India Trade Deal | ट्रेड डील को लेकर Priyanka Gandhi ने सरकार को घेरा BREAKING NEWS