Border 2 worldwide box office collection day 13: 400 करोड़ी फिल्म बनी बॉर्डर 2, अब 3 इडियट और कृश को दी धोबी पछाड़

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर राज देखने को मिला है, जिसने 400 करोड़ का आंकड़ा 13 दिनों में पार कर लिया है और 3 इडियट्स, चेन्नई एक्सप्रेस और कृष 3 को पछाड़ दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉर्डर 2 ने 400 करोड़ पार की दुनियाभर में की कमाई
नई दिल्ली:

Border 2 worldwide box office collection day 13: केवल 2 हफ्तों में सनी देओल की बॉर्डर 2 ने 400 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया है. सनी देओल की फिल्म 23 जनवरी को बसंत पंचमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद रिपब्लिक डे पर फिल्म को दमदार वीकेंड मिला, जिसमें फिल्म ने अच्छी कमाई हासिल की. वहीं इस हफ्ते फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चेन्नई एक्सप्रेस, किक, 3 इडियट्स और कृष 3 को धोबी पछाड़  दे दी है. 

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13

बॉर्डर 2 के मेकर्स टीसीरीज ने 13वें दिन की कमाई का आंकड़ा शेयर किया है, जिसके मुताबिक भारत में पहले हफ्ते 244.97 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की थी. इसके बाद 8वें दिन 12.53 करोड़, नौंवे दिन 20.17 करोड़, 10वें दिन 24.22 करोड़, 11वें दिन 6.52 करोड़, 12वें दिन 6.69 करोड़ और 13वें दिन 4.88 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की, जिसके बाद भारत में आंकड़ा 319.98 करोड़ पहुंच गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 411 करोड़ 13 दिनों में पहुंची है. 

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection: 500 करोड़ की ओर बढ़ती हुई बॉर्डर 2, सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार

400 करोड़ के क्लब में बॉर्डर 2 की एंट्री 

बॉर्डर 2 43वां इंडियन फिल्म है, जिसने 400 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में कमाई से हासिल किया है. इसके साथ ही सनी देओल की फिल्म ने ऋतिक रोशन की कृष 3 (392 करोड़), सलमान खान की किक (390 करोड़), और शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस (393 करोड़), आमिर खान की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर 3 इडियट्स (400 करोड़) को पीछे छोड़ दिया.

बॉर्डर 2 के बारे में 

बॉर्डर 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार , जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 1997 में आई बॉर्डर 2 सीक्वल है. जबकि कहा जा रहा है कि बॉर्डर 3 को लाने की तैयारी मेकर्स शुरु करने वाले हैं. 

Advertisement

ये भी पढें- Jaate Hue Lamhon Full Video: बॉर्डर 2 का 'जाते हुए लम्हों' सॉन्ग का फुल वीडियो रिलीज, 5 मिनट 55 सेकंड में इमोशनल कर देंगे सनी, वरुण, दिलजीत

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi Vs Ravneet Singh Bittu: राहुल के बयान से भड़की BJP..Congress के साथ आर-पार | Parliament