Border 2 से मालामाल हुए सनी देओल की लग्जरी कार पर टिकी सबकी निगाहें, धर्मेंद्र से है खास कनेक्शन

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस का परचम लहरा रही है. इस बीच सनी देओल ने एक वीडियो शेयर कर सभी को चौंका दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Border 2 की सक्सेस की खुशी में ट्रिप पर निकले सनी देओल
Social Media
नई दिल्ली:

Border 2 की सक्सेस के बीच सनी देओल इन दिनों खूब इंजॉय कर रहे हैं. उनके इसी गुड टाइम में वह फिलहाल घूमने के मूड में दिख रहे हैं. सनी देओल ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर कर अपनी लग्जरी कार दिखाई है और साथ ही ये अपडेट दी कि वह एक रोड ट्रिप पर निकल गए हैं.  ब्लैक कलर की पोर्श काफी शानदार लग रही है और सनी देओल के साथ तो इसका लुक और ज्यादा हाईलाइट हो गया है. इस वीडियो के साथ सनी ने लिखा, रोड टू हेवन, कच्छ. मतलब की सनी अपनी इस कार में ड्राइव के लिए कच्छ निकल गए हैं. भई एक हिट और सक्सेसफुल फिल्म के बाद एक ट्रिप तो बनती है.

Border 2 Box Office Collection Day 18

फिल्म ट्रेड पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 18वें दिन फिल्म ने करीब 1.03 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें हिंदी ऑक्यूपेंसी सिर्फ 6.31% रही. लेकिन कुल मिलाकर फिल्म की परफॉर्मेंस शानदार रही. ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये कमाए थे. रिपब्लिक डे पर बड़ा उछाल आया और दूसरे वीकेंड में भी अच्छी कमाई जारी रही. अब यह 300 करोड़ के आंकड़े को पार करके सनी देओल के लिए एक और बड़ी हिट साबित हुई है. बता दें कि इस फिल्म के लिए सनी देओल को 50 करोड़ फीस दी गई थी. ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया हालांकि सनी पाजी ने कनफर्म नहीं किया था.

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 458.16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ओवरसीज में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म की इस शानदार कमाई का क्रेडिट स्टारकास्ट को भी जरूर जाता है जिन्होंने एक सच्ची कहानी को पर्दे पर लाने के लिए जान लगा दी. बात करें वरुण धवन की जिन्हें इतनी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा वरुण ने फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार के लिए हरियाणवी सीखी. ताकि वह सही टोन में बात कर सकें. इसके अलावा ट्रांसफॉर्मेशन तो आप उनका देख ही सकते हैं. सनी देओल ने भी स्क्रीन पर ऐसी दहाड़ लगाई है कि आवाज लाहौर तक तो पहुंची ही साथ ही साथ फैन्स के दिलों में भी घर कर गई. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
US-Iran Peace Talks Fail होने पर Vladimir Putin की Entry, Middle East War में Iran को दिया ये Offer