Border 2 Box Office Collection Day 24: भारत-पाक मैच भी नहीं रोक सका सनी देओल की दहाड़, 24वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Border 2 Box Office Collection Day 24: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. भारत-पाकिस्तान टी20 मैच और वैलेंटाइन डे के बीच भी फिल्म की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत-पाक मैच या वैलेंटाइन डे, सनी देओल की दहाड़ को रोकने में रहे नाकाम

Border 2 Box Office Collection Day 24: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. रिलीज के 24 दिन बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. खास बात ये रही कि रविवार (15 फरवरी) को भारत-पाकिस्तान टी 20 वर्ल्ड कप मैच के बावजूद फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया. आमतौर पर बड़े क्रिकेट मैच के दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की तादाद कम हो जाती है, लेकिन ‘बॉर्डर 2' ने इस ट्रेंड को काफी हद तक गलत साबित कर दिया. इसके अलावा वैलेंटाइन डे का सुरूर भी इस फिल्म को फीका नहीं कर सका. चौथे वीकेंड पर भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया और अब ये 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को सिर्फ 30 दिन के लिए मिली है बड़ी राहत, 18 मार्च को होगा बड़ा फैसला

चौथे वीकेंड में भी मजबूत पकड़

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बॉर्डर 2' ने रिलीज के 24वें दिन यानी रविवार को करीब 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. भारत-पाक मैच की वजह से कमाई में हल्की गिरावट जरूर आई. लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने चौथे वीकेंड में कुल मिलाकर लगभग 4.2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. चौथे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 80 लाख रुपये कमाए थे. इसके बाद शनिवार को लगभग 137 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली और कमाई 1.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. जबकि ये वैलेंटाइन का दिन था. रविवार को करीब 21 फीसदी की गिरावट के बाद भी 1.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना ये दिखाता है कि दर्शकों का फिल्म को लेकर क्रेज अभी भी बना हुआ है.

500 करोड़ क्लब पर नजर

24 दिनों में ‘बॉर्डर 2' का भारत में नेट कलेक्शन 352.22 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. इस फिल्म ने ‘टाइगर जिंदा है', ‘पीके' और ‘संजू' जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक करीब 477 करोड़ रुपये जुटा चुकी है और 500 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर है. फिल्म का बजट लगभग 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस हिसाब से ये घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 77 करोड़ रुपये के फायदे में है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dimona पर हमले का बचाव कैसे होता है? Israel की लेयर्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम की NDTV ग्राउंड रिपोर्ट
Topics mentioned in this article