Border 2 Box Office Collection: 29 साल पहले आई बॉर्डर का 5 गुना ज्यादा कमा गई बॉर्डर 2, 400 करोड़ पर निशाना

बॉर्डर 2 मंडे टेस्ट में भले ही कम वीकेंड के मुकाबले कलेक्शन करती हुई नजर आएगी. लेकिन भारत में फिल्म 28 साल पहले आई बॉर्डर की कमाई का 5 गुना ज्यादा वसूल चुकी है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बॉर्डर 2 ने बॉर्डर के बजट का कमा लिया है 5 गुना
नई दिल्ली:

सनी देओल की बॉर्डर का 28 साल पहले जो जलवा देखने को मिला था. वह जलवा अब 29 साल बाद 5 गुना ज्यादा बढ़ चुका है. ऐसा हम नहीं बल्कि 10 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कह रहा है, जो 300 करोड़ भारत में पार हो चुका है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 400 करोड़ के करीब है. वहीं 11वें दिन भी फिल्म का मोमेंटम जारी रहता हुआ  दिखने वाला है. हालांकि वीकेंड के मुकाबले बॉर्डर 2 की कमाई कम होगी. लेकिन 300 के बाद अब बॉर्डर 2 का अगला स्टॉप 400 करोड़ होता हुआ दिखने वाला है, जिसका अंदाजा एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है. 

बॉर्डर 2 की 10 दिन की कमाई 

बॉर्डर 2 ने पहले दिन इसने 30 करोड़ रुपए कमाए और दूसरे दिन यानी शनिवार को 36.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कियाय. तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपए कमाए, जबकि चौथे दिन यह आंकड़ा 59 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. पांचवें दिन 20 करोड़ और छठे दिन 13 करोड़ की कमाई रही. सातवें दिन यह आंकड़ा 11.25 करोड़ रुपए तक गिर गया. पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपए रहा. दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन फिल्म ने 12.53 करोड़, नौवें दिन 20.17 करोड़ कमाए और 10वें दिन 24.22 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. इसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 301.89 करोड़ हो गया है.

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 9 : भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनीं बॉर्डर 2, सनी देओल की फिल्म ने 9वें दिन उरी- वॉर 2 सबको छोड़ा पीछे

11वें दिन एडवांस बुकिंग में कर ली है इतनी कमाई

बॉर्डर 2 की कमाई वीकडेज में भी जारी है. लेकिन बात की जाए वीकेंड के मुकाबले की तो वह कम होता हुआ दिखने वाला है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 2 बजे तक एडवांस बुकिंग में 36 लाख वसूल ली है.  जबकि शाम तक यह आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. जबकि मंडे टेस्ट में कमाई 7 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है.

बॉर्डर  का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट

13 जून 1997 में रिलीज हुई सनी देओल की बॉर्डर को 12 करोड़ के बजट में बनाया गया था. वहीं 179 मिनट की फिल्म ने 66.70 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. इसके चलते बॉर्डर 2 ने इसके 5 गुना ज्यादा कमाई अपने नाम कर ली है. हालांकि बजट की बात करें तो सनी देओल की फिल्म को 250 करोड़ का बताया जा रहा है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
India vs South Africa T20 World Cup 2026: द. अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया | IND vs SA Super-8