'काम देखने के बाद जज करो', वरुण को बॉर्डर 2 के 'फौजी' का मिला साथ, ट्रोलर्स की बंद कर दी बोलती

बॉर्डर 2 में अपनी एक्टिंग से ट्रोल हुए वरुण धवन को लगातार सपोर्ट मिल रहा है. पहले करण जौहर ने एक्टर का साथ दिया था और अब उनके को-स्टार ने उन्हें सपोर्ट किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वरुण धवन के सपोर्ट में आए वंश भारद्वाज

बॉर्डर 2 में अपनी एक्टिंग से ट्रोल हुए वरुण धवन को लगातार सपोर्ट मिल रहा है. पहले करण जौहर ने एक्टर का साथ दिया था और अब उनके को-स्टार ने उन्हें सपोर्ट किया है. बॉर्डर 2 में हरियाणवी फौजी की भूमिका में दिख रहे एक्टर वंश भारद्वाज ने अब वरुण धवन  का सपोर्ट किया है. एक्टर ने कहा कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें पहले एक बार एक्टर का काम जरूर देखना चाहिए. एक्टर ने दोनों बॉर्डर की तुलना में भी बहुत शानदार जवाब दिया. एक्टर ने कहा कि जिस तरह दो लोग एक जैसे नहीं हो सकते, ठीक वैसे ही दो फिल्में एक जैसी नहीं हो सकती. एक्टर ने यह भी कहा कि बॉर्डर और बॉर्डर 2 की आपस में तुलना एक बेमानी होगा.

बॉर्डर 2 और बॉर्डर की तुलना कितनी सही?

एक इंटरव्यू में जब एक्टर वंश भारद्वाज से वरुण धवन की एक्टिंग और दोनों फिल्मों की तुलना में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'देखिए तुलना करना एक चलन बन गया है. इसे किसी भी हाल में नहीं रोका जा सकता. लेकिन बतौर एक्टर होने के नाते कह सकता हूं कि कभी भी कोई दो चीजें एक जैसी नहीं हो सकतीं. क्योंकि एक ही घर में पैदा हुए और पले-बढ़े भाई-बहन एक जैसे नहीं होते हैं, तो हम कैसे कह सकते हैं कि दो फिल्में एक जैसी हैं. इसलिए मेरे लिए दोनों फिल्मों की तुलना करना बेकार होगा'. वंश भारद्वाज ने एक्टर वरुण धवन की ट्रोलिंग के सवाल पर भी खूबसूरत जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें: 32 एपिसोड वाला वो मशहूर शो, जिसे कहा गया शापित, बर्बाद हुई तीन हीरोइनों की जिंदगी, 2 की मौत 1 हुई गायब

वरुण धवन की ट्रोलिंग पर क्या बोले?

एक्टर ने कहा, 'भले ही कितनी ही ट्रोलिंग कर लीजिए, लेकिन पहले एक बार उनका काम देख लीजिए. उनका काम देखने के बाद ही अपना फैसला सुनाइए. फिल्म देखने के बाद आपकी जो भी राय होगी, उसे हम मंजूर करेंगे. अगर एक्टर के काम में सच्चाई होगी तो वह खुद ब खुद दिख जाएगी. अगर इस बार बात नहीं बनी है तो अगली बार वह जरूर जी-जान लगा देंगे'. बता दें, बॉर्डर 2 में वंश भारद्वाज का किरदार जंग में शहीद हो जाता है और अब बॉर्डर 3 में वरुण धवन होंगे या नहीं. यह देखना होगा. बॉर्डर 2 की सफलता के दौरान ही मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया था. बॉर्डर 3 कब तक आएगी इस पर अभी कोई जानकारी मेकर्स की ओर से नहीं दी गई है. बॉर्डर 2 कलेक्शन की बात करें तो यह भारत में 350 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है और वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 400 करोड़ रुपये को पार कर चुका है.

Advertisement



 

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War | America को Russia-China-PAK से खतरा? | Saudi Arab
Topics mentioned in this article