'मैं ईरानी, ट्रंप से बातचीत को तैयार, लेकिन आना होगा मुंबई के दादर'- बमन का ट्रम्प को स्पेशल मैसेज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के साथ युद्ध को लेकर लगातार एक के बाद एक बयान दे रहे हैं. हाल ही में ट्रम्प ने कहा है कि हमारी ईरान से युद्ध रोकने को लेकर बातचीत चल रही है. लेकिन इसी बीच ईरान ने साफ कह दिया है कि उनके साथ हमारा कोई संवाद नहीं और ना ही युद्ध को लेकर कोई बात हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बमन का ट्रम्प को स्पेशल मैसेज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के साथ युद्ध को लेकर लगातार एक के बाद एक बयान दे रहे हैं. हाल ही में ट्रम्प ने कहा है कि हमारी ईरान से युद्ध रोकने को लेकर बातचीत चल रही है. लेकिन इसी बीच ईरान ने साफ कह दिया है कि उनके साथ हमारा कोई संवाद नहीं और ना ही युद्ध को लेकर कोई बात हो रही है. अब ईरान और अमेरिका के इस झगड़े में भारतीय ईरानी की एंट्री हो गई है. मजेदार यह कि इस ईरानी ने तो अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने टर्फ पर खेलने का इन्विटेशन भी दे दिया है. ये शख्स कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर बमन ईरानी हैं. उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ईरान, ईरानी, ट्रम्प और एलपीजी सिलेंडर सभी तरह की बातों को जोड़कर एक मजेदार तंज कस रहे हैं.

क्या है वायरल वीडियो में खास?

वीडियो में बोमन ईरानी अपने ट्रेडमार्क ह्यूमर में कहते नजर आते हैं कि “मैं ईरानी हूं और ट्रंप से बातचीत के लिए तैयार हूं, लेकिन उन्हें मुंबई के दादर आना पड़ेगा.” इस दौरान वह ‘ईरान' और ‘ईरानी' के बीच शब्दों का खेल करते हुए एक हल्का-फुल्का तंज कसते हैं. वीडियो में एलपीजी सिलेंडर तक का जिक्र कर उन्होंने पूरे जियोपॉलिटिकल मुद्दे को कॉमिक अंदाज में पेश किया है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बमन के इस मजाकिया अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स इसे मौजूदा तनावपूर्ण माहौल में एक फ्रेश और हल्का पल बता रहे हैं.

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आया मजेदार ट्विस्ट

जहां एक ओर डोनाल्ड ट्रम्प  के बयान से अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर चर्चा तेज है, वहीं दूसरी ओर बमन ईरानी का यह वीडियो लोगों के लिए एंटरटेनमेंट का जरिया बन गया है. यह वीडियो दिखाता है कि कैसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के बीच भी कलाकार अपने अंदाज से लोगों को हंसा सकते हैं. बमन ईरानी का यह मजाक न सिर्फ वायरल हो रहा है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सोशल मीडिया पर हल्की-फुल्की क्रिएटिविटी कितनी तेजी से लोगों तक पहुंचती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 422 करोड़ कमा कर भी ब्लॉकबस्टर बनने से चूकी बॉर्डर 2, सनी देओल की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें क्या रहा फाइनल वर्डिक्ट
 

Featured Video Of The Day
ईरान पर अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले, बंदरा अब्बास और केशम द्वीप पर मिसाइल की बरसात
Topics mentioned in this article
Boman Irani
Boman Irani Viral Video
Boman Irani Trump Video
Donald Trump
Boman Irani Funny Video