ऑस्ट्रेलिया से आया और बन गया सुपरस्टार का बॉडीगार्ड, मालिक ने दिया मौका तो 38 साल में कर गया 200 से ज्यादा फिल्में

हम जिस विलेन की बात कर रहे हैं वो फिल्मों में अंग्रेज विलने के किरदार में नजर आए हैं. जबकि पर्दे पर आने का उनका कोई इरादा नहीं था वो तो परवीन बाबी से मुलाकात करने के लिए मुंबई घूम रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉब क्रिस्टो बॉलीवुड के पॉपुलर चेहरों में से एक हैं
Social Media
नई दिल्ली:

रॉबर्ट जॉन क्रिस्टो (जिन्हें बॉब क्रिस्टो के नाम से जाना जाता है). वे हिंदी फिल्मों में तो पॉपुलर अंग्रेज विलेन के किरदार में छाए रहे लेकिन असल में ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले थे और पेशे से सिविल इंजीनियर थे. वे बॉलीवुड के सबसे मशहूर विलेन में से एक थे. 1980 से 1990 के दशक के दौरान बॉब 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में नजर आए. अपनी जबरदस्त कद-काठी, बॉल्ड लुक और दमदार आवाज के लिए मशहूर बॉब ने ज्यादातर विदेशी गुंडों, आर्मी जनरलों और गैंगस्टरों के ही किरदार निभाए हैं.

सिविल इंजीनियरिंग वाली जॉब के दौरान बॉब क्रिस्टो मशहूर फिल्म 'Apocalypse Now' के सेट बनाने में भी मदद की थी. फिल्मों में बतौर एक्टर उनकी एंट्री भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दरअसल उन्होंने 'टाइम' मैगजीन का एक कवर देखा. इस पर बॉलीवुड स्टार परवीन बाबी की तस्वीर थी. तस्वीर में सुंदर हसीना को देखकर बॉब बेहद इम्प्रेस हुए. 

बॉब के भारत पहुंचने का किस्सा भी बड़ा ही मजेदार था. वो मस्कट के लिए ऑस्ट्रेलिया से निकले लेकिन वीजा नहीं मिला तो भारत में ही रुकना पड़ा था. बॉब क्रिस्टो ने मैगजीन में फेमस एक्ट्रेस परवीन बाबी की एक तस्वीर देखी और उन्हें देखते ही रह गए. परवीन से मिलने की ख्वाहिश लिए बॉब मुंबई पहुंचे. इसके बाद का किस्सा बेहद दिलचस्प है.

बॉब क्रिस्टो ने एक बार एक इंटरव्यू में ये दिलचस्प किस्सा सुनाया था कि उन्होंने एक मैगजीन के कवर पेज पर परवीन बॉबी की तस्वीर देखी तो देखते ही रह गए थे. उनसे मिलने की ख्वाहिश जगी. जब मुंबई आए तो चर्च गेट के पास उनकी मुलाकात एक फिल्म यूनिट से हुई. यहां पता चला कि कैमरामैन अगले दिन फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' के सेट पर परवीन बॉबी से मिलेगा. फिर अगले दिन उसकी मदद से बॉब परवीन बॉबी से मिलने पहुंच गए. वो कैमरामैन से परवीन बॉबी को लेकर बात कर ही रहे थे कि तभी पीछे से एक लड़की की आवाज आई. बॉब ने मुड़कर देखा तो परवीन बॉबी वहां थीं. वह उनके पास गए और बोले- आप परवीन बॉबी नहीं हैं. मैगजीन की कवर दिखाते हुए कहा ये लड़की परवीन है. बॉब की इस बात को सुनकर परवीन कुछ देर तक हंसती रहीं. फिर थोड़ा रुककर बोलीं- कभी भी शूटिंग के अलावा मेकअप नहीं करती. 

Advertisement

संजय खान के बॉडीगार्ड के तौर पर किया काम

जुहू बीच पर टहलते हुए बॉब की मुलाकात संजय खान से हो गई, जिन्होंने उन्हें यहीं रुकने के लिए राजी कर लिया और अपनी पर्सनल सिक्योरिटी के लिए उन्हें काम पर रख लिया.

यह भी पढ़ें: 800 करोड़ की राका को अक्षय कुमार का जवाब है समुक? खिलाड़ी कुमार ला रहे हैं भारत की पहली एलियन थ्रिलर

Advertisement

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने इशारों-इशारों में अनन्या पांडे पर कसा तंज! वैजयंती माला का वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास! 

Featured Video Of The Day
अमेरिका-ईरान में समझौते के संकेत के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट
Topics mentioned in this article