ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा तो बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- चुनाव ही बंद कर देना चाहिए...

अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) द्वारा कांग्रेस (Congress) छोड़ने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि देश में चुनाव ही बंद कर देना चाहिए और आईपीएल ऑक्शन शुरू कर देना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा देने पर किया ट्वीट
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
  • अनुभव सिन्हा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कसा तंज
  • डायरेक्टर ने कहा कि चुनाव बंद ही कर देना चाहिए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि अपने राज्य और देश की सेवा करना उनका मकसद है और पार्टी में रहकर यह करने में वह अक्षम हैं. उनके इस कदम पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोड़ने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि देश में चुनाव ही बंद कर देना चाहिए और आईपीएल ऑक्शन शुरू कर देना चाहिए. इसके साथ ही अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि देश सेवा में स्वयं को समर्पित करने के लिए ऐसे में समय भी रहेगा. 

आमिर खान के परिवार ने जमकर खेली होली, Photos शेयर कर एक्टर ने दी फैंस को त्योहार की बधाई


अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) द्वारा इस्तीफा देने पर अनुभव सिन्हा ने लगातार तीन ट्वीट किये, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "चुनाव कर देना चाहिए बंद. IPL Auction टाइप का कुछ शुरू कर देना चाहिए. चुनाव का पैसा भी बचेगा हमारा टाइम भी. ढेर भाषण और रैली भी नहीं करना होगा देश सेवा में स्वयं को समर्पित करने में लिए समय भी रहेगा. ठीक है?"

Advertisement

सनी लियोन पर पति डेनियल ने डाला गुलाल तो यूं झूम उठीं एक्ट्रेस, धमाकेदार Video हुआ वायरल

जैकलीन और उर्वशी रौतेला पर चढ़ा होली का रंग, जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगाती नजर आईं एक्ट्रेस- देखें Video

Advertisement

इसके अलावा अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर तंज कसते हुए कहा, "और वो सिंधिया साहब कह रहे हैं कि उनको देश और समाज की सेवा करने के अवसर नहीं मिल रहे थे. रोना आ गया मुझे. सच. इतने कमिटेड लोगों को अवसर नहीं मिल रहा है देश में." बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि मेरा मानना है कि सबसे अच्छा यह है कि मैं अब एक नयी शुरूआत के साथ आगे बढूं. सिंधिया के भाजपा में जाने की संभावना है. उनके कांग्रेस छोड़ने से अब मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: 4 मई को 'परिवर्तन', या ममता रिटर्न? | Sucherita Kukreti | Bengal Polls