चंद्रयान 3 पर बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन
नई दिल्ली:
भारत के तीसरे 'मिशन मून' चंद्रयान-3 को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने शुक्रवार को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया. वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग' का है. चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं. करीब 40 दिन बाद यानी 23 या 24 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे. ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे. इसे लेकर बॉलीवुड से भी लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. पहले अजय देवगन ने इस अभियान के लिए शुभकामनाएं दी थीं, अब अनुपम खेर और गदर के डायरेक्टर सरीखी हस्तियों ने भी बधाई संदेश दिए हैं.
Advertisement
Featured Video Of The Day
Gautam Adani के खिलाफ जल्द सभी केस का निपटारा, ब्लूमबर्ग का दावा! | Adani Group | NDTV India