- सिद्धार्थ शुक्ला के व्यवहार से परेशान होकर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट
- कमाल आर खान ने कहा कि मधुरिमा तुली जल्द ही उनकी गर्लफ्रेंड बन जाए
- कमाल आर खान का ट्वीट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के सभी कंटेस्टेंट ने घर में रहते हुए भी बाहर की दुनिया में अपनी दमदार फैन फॉलोइंग बना ली है. कई बॉलीवुड सितारे भी जहां 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट का सपोर्ट करते हैं तो वहीं, कुछ लोग उनके व्यवहार से परेशान भी हो चुके हैं. हाल ही में 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को लेकर एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मधुरिमा तुली को जल्द ही उनकी गर्लफ्रेंड बन जाना चाहिए. कमाल आर खान का सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर अपनी राय भी दे रहे हैं.
कमाल आर खान (Kamaal R Khan) के ट्वीट को देखकर लग रहा है, जैसे वह कंटेस्टेंट के व्यवहार से परेशान हो गए हैं. उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, "बिग बॉस' (Bigg Boss) के घर में सिद्धार्थ शुक्ला का गंदा व्यवहार देखकर मैं भगवान से बस यही दुआ करता हूं कि मधुरिमा तुली को उनकी जल्द ही गर्लफ्रेंड बना देना चाहिए." कमाल आर खान के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इससे पहले उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ और आसिम (Asim Riaz) के बीच फर्क बताया था. कमाल आर खान ने लिखा, "आसिम और सिद्धार्थ में फर्क है. आसिम लड़कियों की इज्जत करता है, वहीं शुक्ला लड़कियों का अपमान करता है."
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं. उन्होंने 'बिग बॉस 3' के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वह इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं, साथ ही अक्सर इससे जुड़े ट्वीट भी करते हैं. इससे इतर कमाल आर खान ने फिल्म 'देशद्रोही' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...