बॉबी देओल की फिल्म ने 3 दिन में कमाए 173 करोड़, कभी था शराब की लत और करियर का बुरा दौर, बेटों ने बदली जिंदगी

एक समय ऐसा था जब विजय की जन नायकन यानी जन नेता में विलेन के रोल से धूम मचा रहे जब बॉबी देओल शराब की लत और करियर के बुरे दौर से जूझ रहे थे. लेकिन पत्नी तान्या और बेटों के एक सवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी. अब एक्टर ने उस संघर्ष भरे दौर की पूरी कहानी शेयर की है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बेटों के सवाल ने बदली बॉबी देओल की जिंदगी
नई दिल्ली:

कभी बड़े पर्दे पर रोमांटिक हीरो के तौर पर दिल जीतने वाले बॉबी देओल इन दिनों विलेन का रोल निभाकर हीरो की नाक में दम करते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में उनकी लेटेस्ट फिल्म जन नायकन, जिसका हिंदी नाम जन नेता रिलीज हुई है, जिसे ऑडियंस से खूब प्यार मिल रहा है क्योंकि यह सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के करियर की आखिरी फिल्म है. हालांकि फिल्म में बॉबी देओल का भी अहम किरदार है. इसके अलावा बॉबी देओल की कई फिल्में हैं, जिसकी चर्चा हो रही है. लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जब ना फिल्मों के ऑफर थे और ना ही फ्यूचर को लेकर कोई उम्मीद दिखाई दे रही थी. लगातार मिल रही नाकामयाबी ने उन्हें अंदर से तोड़ना शुरू कर दिया था और वो शराब की लत में फंसते चले गए. हालात इतने खराब हो गए थे कि वे खुद को ही खोने लगे थे. फिर घर के अंदर हुई एक छोटी सी बात ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. पत्नी तान्या का साथ और बेटों के एक सवाल ने बॉबी को झकझोर कर रख दिया. यही वो पल था, जब उन्होंने तय किया कि अब हार नहीं माननी है. एक इंटरव्यू में बॉबी ने अपने जीवन के इसी मुश्किल लेकिन बेहद भावुक दौर का खुलकर जिक्र किया.

जब बुरे दौर ने तोड़ दिया था आत्मविश्वास

बॉबी देओल ने बताया कि जब किसी इंसान को लगातार असफलता मिलती है तो वो खुद पर भरोसा खोने लगता है. उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. काम की कमी और निराशा के बीच उन्होंने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे ये आदत बढ़ती चली गई. बॉबी ने माना कि उस समय वो मेंटली भी काफी परेशान थे और उन्हें लगने लगा था कि सब कुछ खत्म हो गया है.

ये भी पढ़ें- रामायण पर बनाई फिल्म, लेखक ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती, कहा- लिखे डायलॉग पर शर्म आती है 

पत्नी तान्या बनीं सबसे बड़ी ताकत

इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी तान्या चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रहीं. बॉबी ने बताया कि घर की जिम्मेदारियां तान्या ने संभालीं और परिवार को कभी बिखरने नहीं दिया. वे नौकरी करती थीं, घर चलाती थीं और साथ ही बॉबी का भी हौसला बढ़ाती थीं. एक्टर ने कहा कि अगर तान्या उनका साथ नहीं देतीं तो शायद वे आज यहां तक नहीं पहुंच पाते.

Advertisement

 बेटों के सवाल ने खोल दी आंखें

बॉबी ने बताया कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया, जब उनके बच्चों ने पूछना शुरू किया कि पापा हमेशा घर पर क्यों रहते हैं और मम्मी ऑफिस क्यों जाती हैं. ये सवाल उनके दिल में सीधे जाकर लगा. उसी पल उन्होंने फैसला किया कि अब खुद को बदलना होगा. उन्होंने अपनी आदतों पर काम किया और फिर से करियर को पटरी पर लाने की कोशिश शुरू कर दी.

तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

कई सालों से ऐसी बातें होती रही हैं कि मुश्किल दौर में तान्या ने बॉबी का साथ छोड़ दिया था. लेकिन एक्टर ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा. हां, वे उन्हें शराब छोड़ने के लिए जरूर समझाती थीं, लेकिन हर हाल में उनके साथ खड़ी रहीं.

Advertisement

अब बेटों की बारी

बॉबी देओल ने अपने बेटों आर्यमान और धरम के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मों में करियर बनाना चाहते हैं. आर्यमान एक्टिंग की तैयारी कर रहे हैं, जबकि धरम को एडिटिंग, फोटोग्राफी और दूसरे तकनीकी कामों में काफी दिलचस्पी है. बॉबी का कहना है कि दोनों मेहनत कर रहे हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं अपरा मेहता के पति, वेडिंग एनिवर्सरी पर हस्बैंड ने कहा था 'तुम सबसे बदसूरत हो', 23 साल से अलग, फिर भी नहीं लिया तलाक

जन नायकन का बॉक्स ऑफिस डे 3

जन नायकन ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ कमाए. जबकि दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 50 प्रतिशत गिरावट के साथ 21.51 करोड़ ही कमा पाई. हालांकि शनिवार को तीसरे दिन 34.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28.50 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की, जिसके बाद जन नायकन का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 108.93 करोड़ हो गया. वहीं नेट कलेक्शन 92.35 करोड़. जबकि वर्ल्डवाइड 173 करोड़ तक कमाई पहुंच गई है.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
प्रह्लाद जोशी बनाए गए नए शिक्षा मंत्री, मोदी सरकार ने किया ऐलान
Topics mentioned in this article
Bobby Deol
Tanya Deol
Jana Nayagan
Jana Neta
Bollywood