बॉबी देओल ने कहा, 'अल्फा की शूटिंग करियर का शानदार अनुभव, आलिया-शर्वरी का एक्शन मील का पत्थर'

'भारत में अल्फा जैसी फिल्म बन रही है, जिसमें दो लड़कियां स्क्रीन पर दमदार एक्शन करती नजर आएंगी, यह अपने आप में बेहद कमाल की बात है. मुझे अल्फा इसलिए भी बहुत पसंद है क्योंकि यह नई, फ्रेश और दर्शकों के लिए थिएटर में एक अलग विजुअल अनुभव देने वाली फिल्म है', बॉबी देओल ने कहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉबी देओल ने अल्फा को लेकर बताया कैसा रहा एक्सपीरियंस
नई दिल्ली:

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग के दौरान बॉबी देओल ने इसे अपने करियर के सबसे शानदार अनुभवों में से एक बताया है. फिल्म भारत की पहली बड़ी फीमेल-लेड आउट एंड आउट एक्शन फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शर्वरी लीड रोल में हैं, जबकि बॉबी देओल एंटागोनिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में बॉबी देओल खलनायक के रोल में हैं और उनके इस किरदार का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. जानें वह आलिया और शरवरी को लेकर क्या कह गए.

बॉबी देओल ने फिल्म की शूटिंग को लेकर कहा, 'मुझे रणबीर और आलिया दोनों बहुत पसंद हैं और मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था. रणबीर के साथ मैंने एनिमल की और अब आलिया के साथ अल्फा की है. दोनों के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. भारत में अल्फा जैसी फिल्म बन रही हैं, जिसमें दो लड़कियां स्क्रीन पर दमदार एक्शन करती नजर आएंगी, यह अपने आप में बेहद कमाल की बात है. मुझे अल्फा इसलिए भी बहुत पसंद है क्योंकि यह नई, फ्रेश और दर्शकों के लिए थिएटर में एक अलग विजुअल अनुभव देने वाली फिल्म है.'

बॉबी देओल आलिया भट्ट की मेहनत और तैयारी से खासे प्रभावित नजर आए. उन्होंने बताया कि आलिया ने अपने किरदार को विश्वसनीय बनाने के लिए जबरदस्त मेहनत की, 'आलिया उन सबसे मेहनती और ईमानदार कलाकारों में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है. वह हर सीन की पूरी तैयारी करके सेट पर आती हैं और हर दृश्य में पूरी तरह डूबी रहती हैं. उन्होंने इससे पहले कभी इस तरह का एक्शन नहीं किया था, लेकिन शूट के लिए उनकी तैयारी देखकर मैं हैरान रह गया. एक्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने खुद को पूरी तरह झोंक दिया.'

Advertisement

फिल्म में एक्शन को रियल और रॉ दिखाने पर जोर दिया गया. बॉबी ने आगे बताया, 'आदि (अदित्य चोपड़ा) और निर्देशक शिव रवैल की स्पष्ट सोच थी कि फिल्म का एक्शन रियल और रॉ दिखना चाहिए. इसलिए यह शूट हम दोनों के लिए काफी मुश्किल रहा. लेकिन मुझे खुशी है कि हमने ऐसी फिल्म बनाई है, जिसे दर्शक आराम से बैठकर पूरी तरह एन्जॉय करेंगे.'

अल्फा एक असैसिन की ओरिजिन स्टोरी है, जिसमें बचपन से ही कत्ल की ट्रेनिंग दी गई एक लड़की की कहानी दिखाई जाएगी. आलिया भट्ट टाइटल रोल में हैं, जबकि शर्वरी भी अहम भूमिका निभा रही हैं. अनिल कपूर भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे. शिव रवैल (द रेलवे मेन के निर्देशक) फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और अदित्य चोपड़ा प्रोड्यूसर हैं.

Advertisement

अल्फा 10 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. YRF Spy Universe की यह फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई . । आलिया और शर्वरी की जोड़ी तथा बॉबी देओल के खतरनाक एंटागोनिस्ट रोल को लेकर एक्साइटमेंट काफी है.

Featured Video Of The Day
"₹10 लाख कैश और Scorpio के लिए मार डाला..."- Shweta Singh के पिता उमेश सिंह का रो-रोकर बुरा हाल
Topics mentioned in this article