Stree 2 on OTT: स्त्री 2 ओटीटी पर हुई रिलीज, अब मुफ्त में देख सकेंगे सरकटे के फैन्स

Stree 2 on OTT: प्राइम वीडियो पर आज से साल की सबसे बड़ी हिंदी ब्लॉकबस्टर स्त्री 2 सरकटे का आतंक की स्ट्रीमिंग को शुरू कर दिया है. अब मुफ्त में दिखेगा हॉरर कॉमेडी का मकड़जाल.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Stree 2: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है स्त्री 2
नई दिल्ली:

Stree 2 on Prime Video: अमेजन प्राइम वीडियो ने 'स्त्री 2: सरकटे का आतंक' के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है. स्त्री 2 साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है. फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. स्त्री 2: सरकटे का आतंक ने ह्यूमर और हॉरर के अनोखे मिश्रण से दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना हैं. ये ब्लॉकबस्टर फिल्म आज यानी 10 अक्टूबर से ओटीटी पर मुफ्त में रिलीज हो गई है.

स्त्री 2 की कहानी चंदेरी के खूबसूरत शहर में स्त्री के गायब होने के कई साल बाद की. अब शहर के लोग एक नए खतरे से जूझ रहे हैं. एक सिर-कटा भूत, जिसे 'सरकटा' कहते हैं, वह अपने बदले की तलाश में शहर में औरतों को उठाने लगता है. इस राक्षस को हराने और चंदेरी में शांति वापस लाने के लिए, विक्की, बिट्टू, रुद्र और जना एक साथ मिलकर काम करते हैं. वे सरकटा से लड़ने के लिए एक रहस्यमयी महिला (श्रद्धा कपूर) की मदद लेते हैं. साथ मिलकर, वे अपने डर का सामना करते हैं और अपने शहर को बचाने के लिए चंदेरी के काले अतीत का पता लगाते हैं.

मैडॉक फिल्म्स के फाउंडर और प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने कहा, 'स्त्री 2 हमारे लिए बहुत खास फिल्म है. यह दर्शाता है कि मजबूत और प्यारे किरदारों के साथ-साथ अच्छी कहानी भी फिल्म को सफल बना सकती है. हम फिल्म की सफलता और कलाकारों को मिले प्यार के लिए वास्तव में आभारी हैं. इसने कहानी कहने के महत्व में हमारे विश्वास को मजबूत किया है. सिनेमाघरों में बेहद सफल प्रदर्शन के बाद, हम इस कहानी को भारत और दुनिया भर में अमेज़न प्राइम दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं.'

Advertisement
Featured Video Of The Day
दिल्ली में सांसों का संकट गहराया - AQI 370 पहुंचा, लगातार चौथे दिन वेरी पुअर कैटेगरी में हवा
Topics mentioned in this article
Stree 2
Stree 2 On Prime Video
Stree 2 OTT
Stree 2 Amazon Prime Video
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं