मन्नारा का गेम देख भड़की दो एक्ट्रेस, प्रियंका चोपड़ा की बहन को बताया वैम्प कोमोलिका, बोली- मुनव्वर के लिए पागल...

मन्नारा हर वक्त मुनव्वर के बारे में बात करती और उनसे झगड़ा करती हुई दिखाई दे रही हैं. टीवी की एक एक्ट्रेस ने उन्हें वैंप बोल दिया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने मन्नारा के लिए बोला है कि वह शो में कोमोलिका वाली वाइब दे रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मन्नारा का गेम देख भड़की ये एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

बिग बॉस 17 के घर में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा पहले अपनी दोस्ती और अब झगड़े को लेकर चर्चा में हैं. दोनों की बीच उस वक्त झगड़ा हुआ जब आयशा खान ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस 17 के घर में एंट्री की. आयशा खान के आते ही मन्नारा और मुनव्वर की दोस्ती में दरार हो गई है. मन्नारा हर वक्त मुनव्वर के बारे में बात करती और उनसे झगड़ा करती हुई दिखाई दे रही हैं. टीवी की एक एक्ट्रेस ने उन्हें वैंप बोल दिया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने मन्नारा के लिए बोला है कि वह शो में कोमोलिका वाली वाइब दे रही हैं.

यह बात टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी ने कही है. काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 17 के घर में चल रहे मन्नारा के गेम को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, हे भगवान, वीकेंड के वार का भुगतान अब पूरा वीक करना पड़ेगा! यह महिला बढ़ती ही जा रही है. जलन और हताशा तो है ही, वह ऑब्सेस्ड भी है, उसकी चर्चा का एकमात्र टॉपिक मुनव्वर और आयशा है, बस करो बोर हो गए..!!!

Advertisement

वहीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी पोस्ट में मन्नारा को कोमोलिका बताया है. उन्होंने लिखा, 'सिर्फ कोमोलिका वाइब्स आते हैं मन्नारा से. और कोई शक नहीं कि वो इसे अब तक मेंटेन भी करे हुए है.' सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्जी के यह दोनों पोस्ट वायरल हो रहे हैं. एक्ट्रेस और बिग बॉस 17 के फैंस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि बिग बॉस 17 में मन्नारा और मुनव्वर शुरुआत से हैं. शो में उनकी काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी. 

Featured Video Of The Day
Vrindavan के ISKON रसोई का अंदरूनी दृश्य: हर भोजन में भक्ति