भूत बंगला के मंच पर सच में आया भूत? पहले लड़खड़ाई तब्बू, फिर परेश रावल, डायरेक्टर भी चोटिल होने से बचे- देखें वीडियो

इवेंट में शामिल हुए कई सितारें स्टेज पर जाते समय लड़खड़ाते हुए नजर आए. हालांकि, इस घटना ने कुछ पल के लिए माहौल को थोड़ा सीरियस बना दिया, लेकिन जल्द ही सब सामान्य हो गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भूत बंगला का मंच पर सच में आया भूत? पहले लड़खड़ाई तब्बू, फिर परेश रावल

कहते हैं फिल्मों का हॉरर सिर्फ पर्दे पर अच्छा लगता है, लेकिन जब वही फील रियल लाइफ में आ जाए तो सीन ही बदल जाता है. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च में, जहां सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा था, लेकिन अचानक एक छोटी सी गड़बड़ी ने पूरे इवेंट को चर्चा का विषय बना दिया. अक्षय कुमार, प्रियदर्शन, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे सितारों के बीच अचानक ऐसा पल आया कि कुछ सेकंड के लिए सभी की सांसें थम गईं, और इवेंट में ‘भूत' वाला ट्विस्ट सच में महसूस होने लगा.

गिरते-गिरते बचे प्रियदर्शन और परेश रावल 

जब तब्बू स्टेज पर चढ़ रही थीं, तो शायद एक सीढ़ी टूट गई थी. उनके पीछे थे राजपाल यादव, जिन्हें वह चेतावनी देती हुई नजर आ रही थीं. लेकिन डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर परेश रावल को शायद इसकी जानकारी नहीं थी, इसलिए जैसे ही दोनों ने उस सीढ़ी पर कदम रखा, वे लड़खड़ा गए और उनका बैलेंस बिगड़ गया. हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाल लिया और किसी भी बड़े हादसे से बचा लिया.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव का अवॉर्ड फंक्शन में कसा गया तंज, कॉमेडियन बोले- प्लीज...

हालांकि, इस घटना ने कुछ पल के लिए माहौल को थोड़ा सीरियस बना दिया, लेकिन जल्द ही सब सामान्य हो गया था. अक्षय कुमार ने माहौल हल्का करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी टीम के साथ ऐसे छोटे-मोटे ‘हॉरर मोमेंट्स' तो चलते रहते हैं.

Advertisement

"शायद स्टेज में भूत आ गया"

इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, " शायद स्टेज में भूत आ गया है." इसके अलावा इवेंट में अक्षय कुमार अपने को-स्टार राजपाल यादव की टांग भी खींचते हुए नजर आए. उन्होंने हंसते हुए कहा, “राजपाल को देखते ही अपने आप हंसी आ जाती है, कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ती.” 

कब रिलीज होगी फिल्म 

भूत बंगला एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और राजपाल यादव की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए तैयार है. यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
PAKISTAN में 'नाइट कर्फ्यू'! Middle East War ने बिगाड़े शहबाज सरकार के हालात