Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की नई रिलीज डेट आई सामने, अब इस डेट को होगी रिलीज

बालाजी मोशन पिक्चर्स की आने वाली फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की नई रिलीज डेट आई सामने
नई दिल्ली:

बालाजी मोशन पिक्चर्स की आने वाली फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है. पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पहले लाते हुए 10 अप्रैल 2026 को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा. रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का यह फैसला एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिसमें दर्शकों की रुचि और साल भर में अक्षय कुमार की व्यस्त थिएट्रिकल रिलीज लाइनअप को ध्यान में रखा गया है.

घोषणा के बाद से ही भूत बंगला को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है और यह फिल्म अक्षय कुमार को एक दमदार जॉनर एंटरटेनर में दिखाने वाली है. रिलीज डेट आगे-पीछे करने के पीछे मेकर्स की कोशिश यही है कि फिल्म को ऐसा थिएट्रिकल समय मिले, जब बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा भीड़ न हो. इसी सोच के साथ अक्षय कुमार भी यह ध्यान रखते हैं कि उनकी हर फिल्म को सिनेमाघरों में सही और पूरा समय मिले, ताकि दर्शक आराम से फिल्म देख सकें और उसकी बॉक्स ऑफिस जर्नी को फॉलो कर सकें.

बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिवीजन है. केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर भूत बंगला पेश कर रहा है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या हनुमानगढ़ी में पढ़ी गई थी नमाज? पूर्व DGP बृजलाल ने बताया सच
Topics mentioned in this article
Akshay Kumar
Akshay Kumar News
Akshay Kumar News In Hindi
Akshay Kumar Latest Movies
Bhooth Bangla Release Date