Bhooth Bangla Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार-राजपाल यादव की फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ के पार, जानें चौथे दिन कैसा रहा कलेक्शन

Bhooth Bangla Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म को प्रॉफिट कैटेगरी में आने के लिए अभी बहुत मेहनत की जरूरत है. देखना होगा आने वाले दिनों में क्या हाल होता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 4: भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
Social Media
नई दिल्ली:

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार और राजपाल यादव की भूत बंगला दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. लेकिन भूत बंगला मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल होती नजर आई. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला' रिलीज के पांचवें दिन यानी मंडे को बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह गिरती नजर आई है. फिल्म की कमाई में रविवार (19 अप्रैल) की तुलना में करीब 70 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है. रविवार को फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जबकि सोमवार 20 अप्रैल को यह घटकर सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये रह गया. इस बड़े ड्रॉप की वजह से ट्रेड एक्सपर्ट्स अब फिल्म की आगे की कमाई को लेकर कुछ खास एक्साइटेड नहीं हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में अब कमाई में कोई और उछाल दिखने को ज्यादा उम्मीद नजर नहीं आ रही है और शुक्रवार आते आते फिल्म का रंग फीका पड़ ही जाएगा.

पहले दिन से 20 अप्रैल तक कितना कमा पाई भूत बंगला  

•  डे 0-  3.75 करोड़ रुपये
•  डे 1-  12.25 करोड़ रुपये
•  डे 2-  19 करोड़ रुपये
•  डे 3- 23 करोड़ रुपये
•  डे 4- 6.75 करोड़ रुपये

भारत नेट कलेक्शन: 64.75 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 106.34 करोड़ रुपये

अब बात करें फिल्म की तो पहले हाफ में हंसी के कुछ अच्छे मोमेंट्स दिखते हैं लेकिन सेकंड हाफ काफी बोरिंग रहा. दर्शकों को ‘स्त्री' जैसा हॉरर और ‘भूल भुलैया' जैसी जोरदार कॉमेडी की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हुई. यही वजह है कि परिवार वाले दर्शक सोमवार से फिल्म से दूर हो गए.

फिल्म का कुल बजट और प्रमोशन खर्च करीब 120-130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में हिट होने के लिए आने वाले दिनों में कलेक्शन को मतबूत रखना जरूरी है. अगर मंगलवार 21 अप्रैल को भी गिरावट जारी रही तो भारत में 100 करोड़ नेट का आंकड़ा छूना मुश्किल हो सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नहीं टूट रहा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता, 19 साल के रिश्ते की ये तस्वीर है अटूट प्यार का सबूत

Featured Video Of The Day
ऑकलैंड में पीएम मोदी ने सुनाया ये किस्सा!
Topics mentioned in this article
Bhooth Bangla
Bhooth Bangla Worldwide Collection
Bhooth Bangla Worldwide Box Office Collection
Bhooth Bangla Monday Collection
Bhooth Bangla Day 4 Box Office Collection