Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की 120 करोड़ की भूत बंगला की पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग, वर्ल्डवाइड वसूले इतने करोड़

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की बड़े पर्दे पर रियूनियन वाली फिल्म भूत बंगला 120 करोड़ के बजट में बनी है. जबकि पहले दिन फिल्म ने 23 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
नई दिल्ली:

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की कमाई के शोर के बीच अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 17 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हो गई है. फिल्म को क्रिटिक्स और इंटरनेट यूजर्स से मिक्स रिव्यू मिले हैं. जबकि कई लोगों ने फिल्म की आलोचना भी की है. हालांकि पहले दिन अक्षय कुमार की फिल्म डबल डिजिट का कलेक्शन करने में कामयाब रही है. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, पेड प्रीव्यूज में 3.50 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था. इतना ही नहीं मर्दानी 3, ओ रोमियो और द केरला जैसी फिल्मों को पछाड़ने में अक्षय कुमार की भूत बंगला कामयाब रही है. 

भूत बंगला का पहले दिन का कलेक्शन | Bhoot Banga Box Offcie Collection Day 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पहले दिन भूत बंगला ने 12.25 करोड़ का कलेक्शन 12,386 शोज के साथ किया था. वहीं इंडिया ग्रॉस 18.90 करोड़ रहा. जबकि ओवरसीज फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई हासिल की, जिसके चलते 23.90 करोड़ का आंकड़ा फिल्म ने 120 करोड़ के बजट में हासिल कर लिया है. वहीं भारत में पेड प्रीव्यूज की कमाई जोड़कर फिल्म 15.75 करोड़ तक पहुंच चुकी है. हालांकि मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में 21.60 करोड़ का कलेक्शन भूत बंगला ने कमाई हासिल की है. 

ये भी पढ़ें- भूत बंगला में 58 साल के अक्षय कुमार का पापा बना ये 49 साल का एक्टर, 120 करोड़ की फिल्म में देख तमाशा उम्र का

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का रियूनियन है भूत बंगला

प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्ट की गई भूत बंगला अक्षय कुमार के साथ डायरेक्टर का रियूनियन है, जो हेरा फेरी (2000), गरम मसाला (2005), भागम भाग (2006), भूल भुलैया (2007), दे दना दन (2009), और खट्टा मीठा (2010)  में साथ काम कर चुके हैं. वहीं इस फिल्म में वामिका गब्बू, तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल और जीशू सेनगुप्ता नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

भूत बंगला के बारे में 

अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड के साथ अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में इस बार अक्षय कुमार ने फीस भी कम ली है. जबकि फिल्म का प्रॉफिट अपने पास रखा है. 

ये भी पढ़ें-भूत बंगला से 61 साल पहले आई थी ये भूत बंगला, एक्टर बना डायरेक्टर, बनीं हिंदी सिनेमा की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म

Advertisement
Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत कैसे हुई? | Dekh Raha Hai India