7 हफ्तों से नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में ट्रेंड कर रही ये फिल्म, Ikka से लेकर पति पत्नी और वो दो भी पीछे

नेटफ्लिक्स पर 49 दिनों से एक फिल्म टॉप 10 में बनी हुई है, जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रह चुकी है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेटफ्लिक्स पर 7 हफ्तों से टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में है भूत बंगला
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज दस्तक देती हैं. वहीं हाल ही में सनी देओल ने भी इक्का के साथ OTT पर डेब्यू किया है, जिसके चलते हुए वह तीन हफ्तों से नेटफ्लिक्स पर नंबर वन है. वहीं इसके अलावा लिस्ट में पेड्डी, पति -पत्नी और वो दो का नाम भी टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. लेकिन एक और फिल्म है, जो 7 हफ्ते पहले नेटफ्लिक्स पर आई थी. लेकिन आज 7 हफ्ते बाद भी टॉप 10 में शामिल है. जबकि इससे पहले वह बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई हासिल कर चुकी है. 

टॉप 10 में 7 हफ्तों से है भूत बंगला

हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की, जो 7 हफ्ते पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. लेकिन अब 49 दिनों बाद भी फिल्म को ओटीटी पर खूब प्यार मिल रहा है और वह टॉप 10 की लिस्ट में नौंवे नंबर पर है. जबकि क्रमश: इक्का, कॉन सिटी, पति पत्नी और वो दो, डिजायर, ब्लास्ट, दादी की शादी, पेड्डी , 72 आवर्स, भूत बंगला और स्नाइपर नो नेशन है. 

ये भी पढे़ं- 15 अगस्त पर जरूर बजता है 63 साल पुराना देशभक्ति गीत, भारत-चीन युद्ध पर बना, आशा भोसले को हुआ ऑफर लेकिन लेखक ने लता मंगेशकर की आवाज से बनाया अमर

भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर भी मिला प्यार

Advertisement

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई कर चुकी है. 120 करोड़ के बजट में बनीं फिल्म ने 247.28 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था, जिसके चलते यह 2026 की सुपरहिट फिल्मों में शुमार हो गई थी. वहीं अक्षय कुमार की हिट फिल्मों में शुमार हो गई थी. जबकि परेश रावल, राजपाल यादव और अक्षय कुमार की तिकड़ी ने दर्शकों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर दिया था. 

भूत बंगला के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि लंबे समय बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ पर्दे पर लौटे थे. वहीं अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी आखिरी बार 'खट्टा-मीठा' में काम किया था. इस जोड़ी ने मिलकर 'हेरा-फेरी,' 'दे दना दन,' 'गरम मसाला,' 'हे बेबी,' और 'भूल-भुलैया' जैसी हिट फिल्में साथ में दी हैं. यही कारण है कि दर्शकों को फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं, जिस पर वह खरे उतरे. वहीं कास्ट की बात करें तो वामिका गब्बी, अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव अहम किरदार में नजर आए थे. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- सच्चे दोस्त को सुनाएं ये 62 साल पुराना गाना, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने बनाया ऐसा फ्रेंडशिप सॉन्ग, मोहम्मद रफी की आवाज ने नहीं होने दिया फीका

Featured Video Of The Day
जमकर बरसे बादल, उफान पर नदी-नाले, ग्राउंड रिपोर्ट से देखें गुजरात के ताजा हालात
Topics mentioned in this article
Bhooth Bangla
Bollywood
Netflix India
Akshay Kumar