भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में कई ऐसे गाने आए हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जो रिकॉर्ड बना देते हैं. ऐसा ही एक सुपरहिट गाना है ‘हैलो कौन'. जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी थी. 10 दिसंबर 2019 को रिलीज हुए इस गाने को अब तक एक बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ये गाना सिर्फ भोजपुरी दर्शकों तक सीमित नहीं रहा. बल्कि देशभर में लोगों की पसंद बन गया. मजेदार बोल, शानदार म्यूजिक और रितेश पांडे की दमदार आवाज ने इसे हर पार्टी और शादी की शान बना दिया. आज भी ये गाना सोशल मीडिया और फंक्शन्स में खूब सुनाई देता है.
ये भी पढ़ें: आश्रम में इंटीमेट सीन करने से पहले बॉबी देओल ने दी थी पत्नी को जानकारी, इस कारण किया बाबा निराला का रोल
रितेश पांडे का बिगेस्ट हिट बना गाना
भोजपुरी सिनेमा में कई बड़े सिंगर्स ने अपनी अलग पहचान बनाई है. अरविंद अकेला कल्लू, राकेश मिश्रा, गोलू गोल्ड, अंकुश राजा, नीलकमल सिंह, गुंजन सिंह और प्रमोद प्रेमी यादव जैसे सितारों के बीच रितेश पांडे ने भी अपनी खास जगह बनाई है. रितेश पांडे का गाना ‘हैलो कौन' उनके करियर का सबसे बड़ा हिट माना जाता है. ये गाना भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में शामिल हो चुका है. रिलीज के कुछ ही समय बाद इस गाने ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल कर लिए थे और लगातार इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ती गई. जिसकी बदौलत व्यूज इतने बढ़ चुके हैं.
गाने की केमिस्ट्री और म्यूजिक ने जीता दिल
‘हैलो कौन' की सबसे बड़ी खासियत इसका मजेदार अंदाज और कैची लिरिक्स हैं. गाने में रितेश पांडे के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय नजर आई थीं. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. यही वजह है कि ये गाना शादी, बारात और त्योहारों में आज भी जमकर बजाया जाता है. इस सुपरहिट गाने को आशीष वर्मा ने लिखा और संगीत भी दिया है. इसका डायरेक्शन सोनू वर्मा और आशीष यादव ने किया था. गाना रिद्धी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था और देखते ही देखते ये वायरल हो गया. आज भी ‘हैलो कौन' भोजपुरी फैन्स की पहली पसंद बना हुआ है.