भजन सिंगर ने गाया था माधुरी दीक्षित का सबसे हिट नंबर, पूरी फिल्म होने के बाद डायरेक्टर ने आखिरी में जोड़ा, चमकी सरोज खान की भी किस्मत

माधुरी दीक्षित का यह आइकॉनिक आखिरी समय पर जोड़ा गया था. यह सुपरहिट गीत महज तीन रातों में शूट हुआ और इसकी शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफर सरोज खान ने एक खास शर्त भी रखी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
माधुरी दीक्षित का यह हिट नंबर आज भी है पॉपुलर

माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्हें बॉलीवुड की एक्सप्रेशन क्वीन कहा जाता है. माधुरी ने अपने फिल्मी करियर में कई सफल फिल्में दी हैं और साथ ही सफल डांस सॉन्ग में भी काम किया है. माधुरी दीक्षित के 'डोला ला रे', 'मार डाला' और 'काला-काला तिल' जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. आज हम आपको माधुरी दीक्षित के एक ऐसे सुपरहिट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एक भजन गाने वाली सिंगर ने गाया था. यह गाना माधुरी दीक्षित के सबसे सफल गानों में से एक था. आज भी हर पार्टी में यह गाना कभी-कभी तो बज ही जाता है. तो आइए जानते हैं इन गाने से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में.

लास्ट में शामिल किया गया था ये गाना

आज हम जिस गाने के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह गाना साल 1992 में आई फिल्म 'बेटा' का है. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ अनिल कपूर भी थे. यह फिल्म अपने समय की सबसे हिट फिल्मों में शामिल हुई. इस फिल्म का गाना 'धक-धक करने लगा' काफी ज्यादा फेमस हुआ था और इस गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाने को सबसे लास्ट में फिल्म में शामिल किया गया था. इस गाने के हिट होने के बाद सरोज खान की कोरियोग्राफी की भी खूब चर्चा हुई थी.

उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल ने गाया था ये गाना

इस गाने को उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल ने गाया था. अनुराधा ज्यादातर भजन गाया करती थीं. गाने का म्यूजिक आनंद-मिलिंद ने डायरेक्ट किया था और लिरिक्स समीर ने लिखे थे. हाल ही में अपनी फिल्म 'मां-बहन' के प्रमोशन के दौरान माधुरी दीक्षित ने धक-धक करने लगा गाने से जुड़े कुछ किस्से शेयर किए.

सरोज खान की शर्तों पर शूट हुआ था गाना

माधुरी ने बताया, "ये गाना लास्ट मिनट फिल्म में एड किया गया था और मुझे आउटडोर जाना था दूसरे शूट के लिए. इंदर कुमार मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि आपको ये गाना करके जाना है, क्योंकि फिल्म रिलीज होने वाली है. मैंने उन्हें कहा कि मैं आपके लिए सेकंड शिफ्ट कर लूंगी. आधी शिफ्ट तो सेट से मटके हटाने में चली गई थी और पेंट करने में हाफ डे वेस्ट हो गया. सरोज जी आईं, फिर हमारी ग्रुप मीटिंग हुई. सरोज जी ने इंदू जी के सामने शर्त रखी. उन्होंने कहा अगर मैं एक बार में बोलूं कि टेक ओके है, तो आप वन मोर नहीं बोलेंगे. ये गाना बिल्कुल जल्दी में कैमरा-साउंड एक्शन और कट फिर नेक्स्ट, पूरा ऐसे ही शूट हुआ है. तीन रातों के अंदर हमने ये गाना शूट किया था.''

Advertisement

यह भी पढ़ें: 47 साल पुराना अमिताभ का वो बारिश वाला गाना, शूटिंग से अनजान थी मौसमी चटर्जी, लता-किशोर की आवाज ने बनाया सुपरहिट








 

Featured Video Of The Day
बाढ़ के बीच महा-रेस्क्यू! गुजरात के जूनागढ़ में उफान पर नदियां; बस और कारें बहीं
Topics mentioned in this article
Madhuri Dixit
Saroj Khan
Bollywood