पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ. अपना वोट डालने के लिए आम से लेकर खास तक हर कोई नजर आया. शाम तक सिंगर अरिजीत सिंह भी जियागंज मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने. साथ में उनकी पत्नी अमृता सिंह मजूमदार भी नजर आ रही हैं. सिंगर के मतदान केंद्र से बाहर का वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है. वीडियो में अरिजीत सिंह मीडिया से बात करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 78 की उम्र, पर एनर्जी 28 जैसी, खुद को ऐसे फिट रखती हैं राजेश खन्ना की एक्ट्रेस मुमताज, दिन भर में खाती हैं इतना खाना
अरिजीत सिंह बीते दिनों प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की वजह से चर्चा में थे. जिसके बाद कई फिल्मी सितारे ने अपना रिएक्शन दिया. बीते दिनों तो आमिर खान उनके घर पर नजर आए थे. आमिर खान प्रोडक्शन्स और जी म्यूजिक कंपनी की तरफ से शेयर किए गए BTS वीडियो में आमिर का बेहद सिंपल और जमीन से जुड़ा अंदाज देखने को मिला. चार दिनों तक चली इस मुलाकात में ना कोई स्टारडम का दिखावा और ना ही किसी तरह की दूरी थी. पड़ोस के लोग भी आमिर को अपने बीच देखकर हैरान रह गए और उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए. सुपरस्टार होते हुए भी आमिर जिस तरह आम लोगों के बीच घुलते मिले नजर आए उसने फैंस का दिल जीत लिया है.
वहीं बात करें पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की तो पहले चरण में राज्य की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जो शाम 6 बजे तक चली. सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. बंगाल में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और बीजेपी के बीच है. वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनावी मैदान में है. 16 जिलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर करीब 3.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदाताओं में एक करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिलाएं हैं. राज्य के सभी बूथ संवेदनशील माने गए हैं. जिनमें से करीब 8,500 बूथ अति संवेदनशील हैं. वहीं 1,500 बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.