असली 'दृश्यम 3' की सिनेमाघरों में धूम, रिलीज से 2 दिन पहले कमा डाले 17 करोड़

मोहनलाल और जीतू जोसेफ की ‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा माहौल बना चुकी है. फिल्म की एडवांस बुकिंग लगातार नए रिकॉर्ड बनाती दिख रही है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Drishyam 3 Advance Booking: असली दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर
नई दिल्ली:

Drishyam 3 Advance Booking: मलयालम सिनेमा में अगर किसी फ्रेंचाइजी ने दर्शकों को सबसे ज्यादा चौंकाया है, तो उसमें ‘दृश्यम' का नाम सबसे ऊपर आता है. जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी पिछले कई सालों से लोगों को बांधे हुए है. अब ये कहानी रिलीज से पहले ही ऐसा माहौल बना रही है, जिसे देखकर सभी हैरान हैं. सोशल मीडिया पर ‘दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग से जुड़े आंकड़े तेजी से वायरल हो रहे हैं. फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की टिकटें बेच डाली हैं. खास बात ये है कि सिर्फ केरल ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

रिलीज से पहले ही करोड़ों की एडवांस बुकिंग

दृश्यम 3 की ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 17.50 करोड़ रुपये पार कर चुकी है. वहीं केरल में पहले दिन की एडवांस बुकिंग 5.25 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. फिल्म के वीकेंड एडवांस 24 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुके हैं, जबकि रिलीज में अभी दो पूरे दिन बाकी हैं. फिल्म को सबसे जबरदस्त रिस्पॉन्स केरल में मिल रहा है. कई प्रीमियम शोज पहले से तेजी से भरते दिख रहे हैं. ओपनिंग डे के लिए केरल में ही करोड़ों रुपये की एडवांस टिकटें बिक चुकी हैं.

मोहनलाल और जीतू जोसेफ की जोड़ी पर भरोसा

‘दृश्यम' फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और सस्पेंस माने जाते हैं. पहले दो पार्ट्स को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला था, उसने तीसरे भाग को लेकर दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है. मोहनलाल के जॉर्जकुट्टी किरदार का अलग ही फैनबेस बन चुका है. एक्स, इंस्टाग्राम और फिल्म फैन पेजों पर लगातार ‘दृश्यम 3' की चर्चा हो रही है. कई यूजर्स इसे 2026 की सबसे बड़ी मलयालम रिलीज तक बता रहे हैं. एडवांस बुकिंग के आंकड़े शेयर करते हुए फैंस फिल्म को “ब्लॉकबस्टर इन द मेकिंग” कह रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: यूट्यूबर ने 72 करोड़ में बनाई 1 घंटे 48 मिनट की हॉरर मूवी, 4 दिन में कमा गई 210 करोड़- रोंगटे खड़ कर देगी ये लव स्टोरी

क्या बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड टूट सकते हैं?

फिल्म जिस तरह की एडवांस बुकिंग ट्रेंड दिखा रही है, उससे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. ट्रेड सर्कल्स में चर्चा है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो ‘दृश्यम 3' ओपनिंग वीकेंड पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती दे सकती है. हालांकि असली तस्वीर रिलीज के बाद ही साफ होगी.

Advertisement

कई भाषाओं में बन चुकी है ‘दृश्यम'

‘दृश्यम' सिर्फ मलयालम सिनेमा की हिट फ्रेंचाइजी नहीं रही, बल्कि यह भारत की सबसे ज्यादा रीमेक की जाने वाली फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है. मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में रीमेक किया गया. हिंदी में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने जबरदस्त पसंद किया. तमिल वर्जन ‘पापनासम' में कमल हासन लीड रोल में नजर आए, जबकि तेलुगु रीमेक ‘दृश्यम' में वेंकटेश ने मुख्य भूमिका निभाई. कन्नड़ में रविचंद्रन फिल्म का चेहरा बने. दिलचस्प बात ये है कि लगभग हर भाषा में फिल्म सुपरहिट साबित हुई और यही वजह है कि ‘दृश्यम 3' को लेकर पूरे देश में इतना बड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है.

दृश्यम और दृश्यम 2

'दृश्यम' फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल थ्रिलर सीरीज में से एक है. मूल मलयालम फिल्म दृश्यम (2013) में मोहनलाल ने जॉर्ज कुट्टी के रोल में दमदार अभिनय किया था. ‘दृश्यम 2' (2021) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसके कारण बड़े पर्दे पर इसका पूरा असर दर्शक नहीं ले पाए थे.

Featured Video Of The Day
केतन मर्डर केस: जहां खून हुआ, वो पिकनिक स्पॉट बन गया?
Topics mentioned in this article
Drishyam 3 Opening Day Collection
Drishyam 3 Release Date
21 May 2026
Drishyam 3 Advance Booking