ऋतिक-कंगना विवाद पर बनी है बॉबी देओल की ‘बंदर’? टीजर देखते ही ऐसा क्यों कहने लगे फैंस

बंदर मूवी का टीजर देखने के बाद फैन्स को ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की कंट्रोवर्सी याद आ गई है. एक फैन ने सोशल मीडिया पर ये सवाल भी कर लिया है कि क्या फिल्म में वाकई दोनों की ही कहानी दिखाई जानी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
क्या सच में ऋतिक-कंगना विवाद पर बनी है बॉबी देओल की फिल्म बंदर!

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर' का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर मानो आग लग गई है.  अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का डार्क, मिस्टीरियस और साइकोलॉजिकल अंदाज लोगों को चौंका रहा है. इसके साथ ही फैन्स को ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की कॉन्ट्रोवर्सी भी याद आ गई है. कुछ फैन्स ने तो सोशल मीडिया पर ये दावा तक कर दिया है कि बंदर की कहानी इन दोनों की सो कॉल्ड लव स्टोरी से ही इंस्पायर है. टीजर में इंस्पायर्ड फ्रॉम ट्रू इवेंट लिखा दिखना भी इसकी एक वजह है.

ये भी पढ़ें: 25 साल में किया डेब्यू, 4 फिल्मों के बाद हुई गायब, अब एक बच्चे की मां सलमान की एक्ट्रेस, 22 साल बाद देख झूमे फैंस

डेटिंग ऐप, ऑब्सेशन और आरोप

‘बंदर' के टीजर की शुरुआत काफी रंगीन अंदाज में होती है. बॉबी देओल डिस्को लुक में ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी' पर डांस करते दिखते हैं. लेकिन कुछ सेकंड बाद कहानी पूरी तरह पलट जाती है. डेटिंग ऐप से शुरू हुआ रिश्ता अचानक खौफनाक मोड़ ले लेता है. एक लड़की का जुनून, बॉबी के किरदार का इनकार, फिर आरोप और उसके बाद मीडिया जैसा माहौल. यही वो एलिमेंट्स हैं जिन्होंने इंटरनेट को ऋतिक-कंगना कंट्रोवर्सी की तरफ सोचने पर मजबूर कर दिया. एक यूजर ने रेडिट पर लिखा कि टीजर देखकर लगता है कि ये ऋतिक रोशन और कंगना रनोट से इंस्पायर्ड मूवी है. हालांकि मेकर्स ने अब तक इस पर कुछ नहीं कहा है.

बॉबी देओल का सबसे खतरनाक अवतार

‘एनिमल' के बाद बॉबी देओल अब पूरी तरह नए जोन में दिखाई दे रहे हैं. टीजर में उनका डरा हुआ, टूटा हुआ और गुस्से से भरा चेहरा फैंस को काफी इंटेंस लगा. कई लोगों ने इसे बॉबी के करियर का सबसे अनप्रेडिक्टेबल रोल बताया है. अनुराग कश्यप का रॉ और अनकम्फर्टेबल स्टाइल टीजर में साफ झलक रहा है. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद और रिद्धि सेन भी नजर आएंगे. सबा आजाद की मौजूदगी भी फैन्स को इस फिल्म को ऋतिक रोशन और कंगना रनौत से जोड़ने पर मजबूर कर रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bhojshala Verdict: धार भोजशाला अब 'सरस्वती मंदिर'! HC ने नमाज पर लगाई रोक, जश्न में डूबा धार
Topics mentioned in this article