Bandar box office collection Day 1: बॉबी देओल का बंदर पड़ा सुस्त, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये

फिल्म 'बंदर' का निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने किया है. बॉबी देओल और अनुराग कश्यप को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं, लेकिन 'बंदर' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कमजोर नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bandar box office collection Day 1: बॉबी देओल का बंदर पड़ा सुस्त
NDTV

लंबे समय बाद बॉबी देओल अपनी सोलो फिल्म 'बंदर' लेकर आए हैं. यह फिल्म 5 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई है. रिलीज से पहले 'बंदर' काफी चर्चा में रही थी. बॉबी देओल की इस फिल्म को समीक्षकों का ठीक ठाक रिव्यू मिला है. फिल्म 'बंदर' का निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने किया है. बॉबी देओल और अनुराग कश्यप को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं, लेकिन 'बंदर' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कमजोर नजर आ रहा है. 

बंदर का कलेक्शन

सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बॉबी देओल की 'बंदर' ने अब तक सिनेमाघरों में नेट 36 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ रुपये हैं. हालांकि यह अभी फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं, जिनमें सुबह तक बदलाव होने की संभावना है. इस फिल्म के फिलहाल 1,109 शोज चल रहे हैं. ऐसे में देखा जाए तो बॉबी देओल की इस फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई है. इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार 'बंदर' का बजट 25 करोड़ के आसपास है. 

बंदर की कहानी

फिल्म 'बंदर' की कहानी एक टीवी स्टार समर (बॉबी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी लोकप्रियता कम हो रही है. अपनी एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री के रेप के आरोप के बाद उसकी जिंदगी उलझ जाती है. पुलिस, कानूनी सिस्टम और मीडिया की जटिलताओं से जूझते हुए वह अपनी नई जिंदगी को संभालने की कोशिश करता है. फिल्म 'बंदर' में सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा, इंद्रजीत सुकुमारन और राज शेट्टी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में अपनी विश्व प्रीमियर के बाद चर्चा में रही थी.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
मोहाली में ब्रेकअप का 'खूनी' बदला! 30 बार घोंपा चाकू