Bajrangi bhaijaan film shooting location: साल 2015 में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान ( Bajrangi Bahijaan) ने हर किसी का दिल जीत लिया था. फिल्म में सलमान के भोले से किरदार बजरंगी का 'मुन्नी' को सरहद पार कराके उसके घर पाकिस्तान पहुंचाना, दर्शकों को भावुक कर गया था. हर किसी ने इस फिल्म सलमान खान का एक अलग ही बेहद संजीदा और भोला भाला किरदार देख हर कोई चौक गया था, लेकिन 10 साल बाद भी डायरेक्टर कबीर खान के इस बजरंगी के किरदार और उसकी मासूमियत ने लोगों को दीवाना बना के रखा हुआ है. लेकिन क्या आप चाहते फिल्म में दिखाए गए पाकिस्तान (Pakistan) का भारत से एक गहरा नाता है, जिससे रूबरू होने पर आप चौंक जाएंगे.
राजस्थान में था मुन्नी का पाकिस्तान
फिल्म में दिखाए गए पाकिस्तान के धूल भरे रास्ते, पुराने घर और रेगिस्तानी बैकड्रॉप ने कहानी को एकदम असली रूप दिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के जिन दृश्यों को पाकिस्तान का कहकर दिखाया गया था, उनके लिए सलमान खान कभी पाकिस्तान गए ही नहीं? जी हां, मुन्नी के घर का रास्ता असल में राजस्थान (Rajasthan) के एक खास जिले से होकर गुजरता है.
bajrangi bhaijaan pakistan jhunjhunu Rajasthan
Photo Credit: instagram
झुंझुनू जिले का 'मंडावा' कस्बा बना बजरंगी भाईजान का पाकिस्तान
फिल्म बजरंगी भाईजान में दिखाए गए पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से की शूटिंग असल में राजस्थान के झुंझुनू (Jhunjhunu) जिले के 'मंडावा' (Mandawa) कस्बे और इसके अलावा जैसलमेर (Jaisalmer) में की गई थी.
मंडावा को फिल्म इंडस्ट्री में 'बॉलीवुड का पाकिस्तान' (Bollywood Pakistan) कहा जाता है. जब भी फिल्ममेकर्स को अपनी फिल्मों में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर, पाकिस्तान के ग्रामीण इलाके या वहां के पुराने कस्बे दिखाने होते हैं, तो उनकी पहली पसंद मंडावा ही होता है.
रिपोर्टर चांद नवाब का स्टेशन सीन था मंडावा कस्बे का
फिल्म का वह मशहूर सीन जिसमें पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब जिसका किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया था. एक घर में घुसकर 'अब्बा... अब्बा...' चिल्लाते हैं. उस पूरे सीक्वेंस और बस स्टैंड के दृश्यों को इसी मंडावा कस्बे की पुरानी हवेलियों और रास्तों पर फिल्माया गया था.
बजरंगी भाईजान ही नहीं, इन फिल्मों की भी हुई है यहां शूटिंग
राजस्थान का मंडावा कस्बा का फिल्म इंडस्ट्री से बेहद पुराना नाता है. सलमान खान की इस फिल्म के अलावा आमिर खान की 'पीके' (PK) (जिसमें आमिर खान को समोसा ऑफर करने वाली दुकान मंडावा की ही है), 'कच्चे धागे', 'गुलामी', 'लव आज कल', 'ए दिल है मुश्किल' और 'मिमी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग भी झुंझुनू के इस कस्बे मंडावा में ही हुई है.
यह भी पढ़ें: हर शादी की जान है ये गाना, सिंगर का पहला ही गाना सुपरहिट, अचानक इंडस्ट्री से हुआ गायब